टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर फिलहाल अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इस दौरान लगता है वो फुल मस्ती मूड में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने गंभीर व्यक्तित्व का मजाक उड़ाते हुए अपनी 'मुस्कान' को लेकर कई मजेदार मीम्स शेयर किए हैं। अपने गंभीर व्यक्तित्व के लिए चर्चा के केंद्र में रहने वाले गौतम गंभीर के सीरियसनेस का मजाब उनके साथी खिलाड़ी ही कॉमेंट्री के दौरान उड़ाते रहते हैं। अक्सर कॉमेंटेटर इस बात पर मज़ाक उड़ाते हैं कि वह शायद ही कभी मुस्कुराते हैं।
अब इस कड़ी में खुद गंभीर भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने अपने गंभीर व्यक्तित्व पर जवाब देते हुए मीम्स की एक सीरीज जारी की है। गंभीर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा, 'जब देश का सबसे गंभीर इंसान मुस्कुरा दे।'
इंग्लैंड दौरे पर साथ थे गंभीर
गौतम गंभीर टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड और आरलैंड दौरे पर थे। भारत को आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से और इंग्लैंड के खिलाफ 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा इंग्लैंड ने वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम किया था।
हालांकि, जिम्बाब्वे के हालिया टी20 सीरीज दौरे पर टीम के साथ वो नहीं गए थे, जिसे भारत ने 3-0 से जीता। इस दौरे पर टीम के साथ वीवीएस लक्ष्मण थे।
गंभीर 15 अगस्त से शुरू होने वाले श्रीलंका दौरे पर टीम के साथ जुड़ेंगे। भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज अगस्त में खेली जाएगी। पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से शुरू होगा। ये दोनों टेस्ट क्रमशः गाले और कोलंबो में खेले जाएंगे।
