क्रिकेट

Aaj ka Toss koun Jeeta: जाफना किंग्स के खिलाफ गैले मार्वल्स ने जीता टॉस, लिया यह फैसला

Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta: लंका प्रीमियर लीग 2024 (Lanka Premier League 2024) के पहले क्वालीफायर में गैले मार्वल्स और जाफना किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में निरोशन डिकवेला की कप्तानी गैले मार्वल्स और चरित असलंका की कप्तानी में जाफना किंग्स की टीम उतरी।

Image

गैले मार्वल्स और जाफना किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। (फोटो- LPL Instagram)

who won the toss today, GAM vs JK, Galle Marvels vs Jaffna Kings Toss Live: लंका प्रीमियर लीग 2024 (Lanka Premier League 2024) में आज (18 जुलाई 2024) से नॉकआउट का दौर शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले क्वालीफायर मुकाबले में दो धाकड़ टीम गैले मार्वल्स और जाफना किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। दोनों टीमें नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी और जीत हासिल करने की कोशिश करेगी। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के मौजूदा सीजन के लीग मुकाबलें पर नजर डालते हैं। गैले मार्वल्स की टीम को 8 मैचों में से 5 मुकाबले में जीत और 3 मुकाबले में हार मिली है। जाफना किंग्स का प्रदर्शन भी कुछ ऐसा ही है। टीम को 8 मैचों में से 5 मुकाबले में जीत और 3 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। गैले मार्वल्स की टीम 10 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर है, जबकि जाफना किंग्स की टीम भी 10 अंक के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर है।

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में गैले मार्वल्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जाफना किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

गैले मार्वल्स और जाफना किंग्स टॉस टाइम (GAM vs JK Match Toss Time)

- 2:30 PM

गैले मार्वल्स और जाफना किंग्स स्टेडियम (GAM vs JK Match Venue)

- आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

जाफना किंग्स की प्लेइंग-11 (Jaffna Kings Playing-11)

पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), रिले रोसौव, अविष्का फर्नांडो, चरिथ असलांका (कप्तान), धनंजय डी सिल्वा, अजमतुल्लाह उमरजई, वानुजा सहान, फैबियन एलन, असिथा फर्नांडो, तबरेज शम्सी।

गैले मार्वल्स की प्लेइंग-11 (Galle Marvels Playing-11)

निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर/कप्तान), एलेक्स हेल्स, टिम सीफर्ट, भानुका राजपक्षे, सहान अराचिगे, जेनिथ लियानगे, इसुरु उदाना, ड्वेन प्रिटोरियस, कविंदु नदीशान, महीश थीक्षाना, प्रभात जयसूर्या।

जाफना किंग्स का स्क्वॉड (Jaffna Kings Squads)

चरित असलांका (कप्तान)

विजयकांत व्यासकांथ

कुसल मेंडिस

अविष्का फर्नांडो

अजमतुल्लाह उमरजई

नूर अहमद

रिली रोसू

फैबियन एलन

धनंजय डी सिल्वा

प्रमोद मधुशन

जेसन बेहरेनडॉर्फ

असिथा फर्नांडो

विशद रंदिका

लाहिरू समरकून

ईशान मलिंगा

एलेक्स रॉस

अहान विक्रमसिंघे

वानुजा सहान

मुरविन अबिनाश

अरुल प्रगासम

पथुन निसांका

निशान मदुष्का

थीसन विथुशन

निसाला थारका

गैले मार्वल्स का स्कॉड (Galle Marvels Squads)

निरोशन डिकवेला (कप्तान)

भानुका राजपक्षे

लसिथ क्रूसपुल

महेश थीक्षाना

टिम सीफर्ट

एलेक्स हेल्स

जेनिथ लियानागे

ड्वेन प्रीटोरियस

सहान अराच्चिगे

लाहिरू कुमारा

प्रभात जयसूर्या

सीन विलियम्स

जहूर खान

मालशा थारुपथी

सदीशा राजपक्षे

मोहम्मद शिराज

इसुरु उदाना

धनंजय लक्षण

पसिंदु सोरियाबंदरा

कविन्दु नदीशान

मुजीब उर रहमान

चामिन्दु विजेसिंघे

जेफरी वांडरसे

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article