क्रिकेट

पंगा मत लेना, रंग नीला ही रहेगा.. भारत को कोसते-कोसते पलट गया पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर

Former Pakistani cricketer Rashid Latif: चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इन दिनों चर्चा में है। इस बीच, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने भारत के साथ अपने गहरे संबंधों के बारे में खुलकर बात की।

Image

राशिद लतीफ। (फोटो-Twitter)

Photo : Twitter

Former Pakistani cricketer Rashid Latif: पाकिस्तान की मेजबानी में अगले साल चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज होना है। टूर्नामेंट की मेजबानी को इन दिनों पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड काफी चर्चा में है। इस बीच, पाकिस्तान टीम के पूर्व क्रिकेट राशिद लतीफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राशिद लतीफ भारत के साथ अपने गहरे संबंधों के बारे में खुलकर बात करते हुए नजर आए।

उत्तर प्रदेश से चले गए थे पाकिस्तान

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने भारत कनेक्शन पर खुलकर बात की। राशिद का जन्म कराची में अब्दुल लतीफ कुरैशी के घर हुआ था। वे (अब्दुल लतीफ कुरैशी) उत्तर प्रदेश से पाकिस्तान चले गए थे। आगे उन्होंने भारत में अपने परिवार के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके भाई भारत में ही रह गए थे।उनका लगभग 90 प्रतिशत परिवार अभी भी भारत के सुल्तानपुर में रहता है। पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर ने कहा कि राजनीति में, दिमाग में और गालियों में नंबर वन उत्तर प्रदेश है। हम लोग वहां से हैं। तो पंगा नहीं लेने का अपन से।

मुल्क छोड़ दिया है...

आगे उन्होंने कहा कि मुल्क छोड़ दिया है इसका मतलब लोगों को थोड़े ना भूल जाएंगे। रंग तो नीला ही रहेगा ना हमारा। देश छोड़ने का मतलब यह नहीं है कि हम लोगों को भूल जाएंगे। हमारा रंग तो नीला ही रहेगा ना? मेरा एक भाई सुल्तानपुर में रहता है और मेरा 90 प्रतिशत परिवार भी वहीं रहता है। लतीफ ने वीडियो में कहा कि अंग्रेजों ने बिना किसी कारण के उत्तर प्रदेश को 'ऊपरी प्रांत' का नाम नहीं दिया।' पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर ने कहा कि राजनीति में, दिमाग में और गालियों में नंबर वन उत्तर प्रदेश है। हम लोग वहां से हैं। तो पंगा नहीं लेने का अपन से।

लतीफ का क्रिकेट में ऐसा रहा है प्रदर्शन

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज राशिद लतीफ ने 1992 में पाकिस्तान टीम के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने टीम के लिए आखिरी मुकाबला 2003 में खेले थे। इस दौरान 56 साल के लतीफ ने 37 टेस्ट मुकाबेल में 1381 रन बनाए थे। इसी तरह 166 वनडे में 1709 रन जोड़े थे। वहीं, उन्होंने 156 फर्स्ट क्लास में 5094 रन और 249 लिस्ट-ए में 3108 रन बनाए थे।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article