क्रिकेट

इसलिए विराट कोहली ने लिया होगा संन्यास... इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने बताई अपनी राय

Nasser Hussain On Virat Kohli Retirement: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद ये चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है कि आखिरी उन्होंने अचानक ये फैसला क्यों लिया। अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने इसको लेकर अपनी राय सामने रखी है।

Image

विराट कोहली के रिटायरमेंट पर बोले नासिर हुसैन

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली के संन्यास पर चर्चा जारी
  • चर्चा का विषय है विराट ने क्यों लिया संन्यास
  • अब पूर्व इंग्लिश कप्तान नासिर हुसैन ने दी अपनी राय

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन (Nasser Hussain) ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली (Virat Kohli) का अपार योगदान आंकड़ों से कहीं अधिक है और किसी भी ‘सामान्य’ चीज से संतुष्ट न होने की उनकी अदम्य भावना ने ही शायद उन्हें संन्यास लेने के फैसले के लिये प्रेरित किया। कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से विदा ले ली । छत्तीस वर्ष के कोहली टेस्ट क्रिकेट के सबसे बड़े प्रचारक ही नहीं थे बल्कि भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान भी थे।

हुसैन ने स्काय स्पोटर्स क्रिकेट पॉडकास्ट पर कहा ,‘‘ वह चैम्पियन है । वह जीत का लक्ष्य लेकर ही खेलता है और उसके लिये बेचैन रहता है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ कोहली के लिये सब कुछ जीतने के बारे में ही है । इसलिये तो लक्ष्य का पीछा करने में वह माहिर है । अगर वह सौ फीसदी नहीं दे सकता होगा तो मैदान पर नहीं उतरेगा । वह हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने ही उतरता है।’’

हुसैन ने कहा ,‘‘ हो सकता है कि उसने संन्यास का फैसला भी इसलिये ही लिया हो । वह आम क्रिकेटर नहीं बनना चाहता । वह कुछ खास करना चाहता है । उसने भारत को वह ताकत बनाया जो वह आज है ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैं पिछले 14 साल से कोहली का बड़ा प्रशंसक रहा हूं । उसके आंकड़े खुद उसके बारे में कहते हैं । लेकिन वह आंकड़ों से बहुत आगे कुछ है । उसकी शख्सियत , स्वैग और जुनून । हम भारतीय क्रिकेटप्रेमियों को जानते हैं और क्रिकेट उनके लिये बहुत मायने रखता है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ क्रिकेट को लेकर इतना जुनून भारत में कोहली से ज्यादा किसी ने नहीं जगाया । वह अविश्वसनीय क्रिकेटर है । वह भारत को नंबर एक तक ले गया जहां टीम 42 महीने तक रही । उसने उनके क्रिकेट खेलने का तरीका बदल दिया ।’’

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल आथरटन ने इसी पॉडकास्ट में कहा ,‘‘हमें नहीं पता कि अब चौथे नंबर पर कौन उतरेगा लेकिन उसे कोहली की जगह लेनी है और यह आसान नहीं है । पंद्रह साल तक कोहली और उससे पहले सचिन तेंदुलकर ।’’

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article