क्रिकेट

Major League Cricket: सुपर किंग्स के खिलाफ इस बल्लेबाज ने की गजब की बल्लेबाजी, मौजूदा सीजन में शतक जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बने

Major League Cricket 2024, Texas Super Kings vs San Francisco Unicorns: मेजर लीग क्रिकेट 2024 (Major League Cricket 2024) के चैलेंजर मुकाबले में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न का सामना टेक्सास सुपर लीग से हुआ। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी ने शतकीय पारी खेली।

Image

फिन एलन। (फोटो- Major League Cricket X)

Photo : Twitter

Major League Cricket 2024, Texas Super Kings vs San Francisco Unicorns: मेजर लीग क्रिकेट 2024 (Major League Cricket 2024) में न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज फिन एलन ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 190.56 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न की ओर बल्लेबाजी करने वाले फिन एलन ने 53 गेंदों पर 9 चौके और 5 छक्के की मदद से 101 रन बनाए। एलन की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत टीम ने अच्छी शुरुआत की। उनकी पारी की बदौलत सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न ने विशाल स्कोर खड़ा किया। डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टेक्सास सुपर किंग्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। टीम ने टेक्सास सुपर किंग्स को विशाल लक्ष्य दिया।

शतक जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बने

न्यूजीलैंड के फिन एलन ने मेजर लीग क्रिकेट के चैलेंजर मुकाबले में शतकीय पारी खेली। उन्होंने 26 गेंदों पर 7 चौके और 5 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया और 52 गेंदों पर 9 चौके और 5 छक्के की मदद से शतक पूरा किया। वे मौजूदा सीजन में शतक जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। इससे पहले रयान रिकेलटन और फाफ डु प्लेसिस ने शतकीय पारी खेली थी।

कॉन्वे-स्मिथ से आगे निकले एलन

फिन एलन रन बनाने के मामले में डेवोन कॉन्वे और स्टीव स्मिथ से आगे निकले गए हैं। उन्होंने 8 मैचों में 195.33 की स्ट्राइक रेट से 293 रन बनाए। वे टॉप स्कोरर की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। स्टीव स्मिथ 248 रन के साथ चौथे नंबर पर हैं, जबकि डेवोन कॉन्वे 231 रन के साथ पांचवें नंबर पर हैं। वहीं, फाफ डु प्लेसिस 375 रन के साथ टॉप स्कोरर की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article