IND Vs PAK Highlights: भारत ने पाकिस्तान को हराकर एफआईएच प्रो लीग में अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली। ली हॉकी एंड टेनिस सेंटर लंदन में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले क्वार्टर में 0-1 से पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी करते हुए 4-3 से जीत दर्ज कर ली। भारत की ओर से 22वें मिनट में अभिषेक ने 24वें मिनट में निलकांत शर्मा ने 40वें मिनट में सुखजीत सिंह ने और 52वें मिनट में राजिंदर सिंह ने गोल दागा। पाकिस्तान की ओर से अहमद नदीम और अबु महमूद ने गोल दागा। भारत के लिए यह स्कोर लाइन और भी बड़ी हो सकती थी, लेकिन टीम ज्यादातर पेनेल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने में चूक गई। भारत को 11 पेनेल्टी कॉर्नर मिले जिसमें से केवल दो को वो गोल में बदल पाई। दूसरी तरफ पाकिस्तान ने अपने तीनों गोल पेनेल्टी कॉर्नर से किए।
पिछले 10 साल के रिकॉर्ड की बात करें तो पाकिस्तान की टीम कहीं नहीं ठहरती। मौजूदा प्वाइंट्स टेबल में भी भारत 3 जीत के साथ 8वें पायदान पर है जबकि पाकिस्तान सबसे नीचे यानी 9वें पोजीशन पर है। पिछले 10 साल में खेले गए 17 मैच में 15 में भारत को जीत मिली है जबकि केवल 2 मुकाबला पाकिस्तान के नाम रहा है। दोनों टीम आखिरी बार 2024 चैंपियंस ट्रॉफी में भिड़ी थी, जहां भारत ने 2-1 से मुकाबला अपने नाम किया था। भारतीय टीम जीतकर यहां पहुंची है, जबकि पाकिस्तान को अपनी पहली जीत का इंतजार है। भारत ने अपने पिछले मुकाबले में नीदरलैंड्स को 3-2 से हराया था।
पहले क्वार्टर का खेल-
पहले क्वार्टर का खेल पाकिस्तान के नाम रहा। अहम नदीम ने 8वें मिनट में गोल दागा और पाकिस्तान को 1-0 की बढ़त दिला दी। इस क्वार्टर में भारत को 5 पेनेल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वो एक को भी गोल में कन्वर्ट नहीं कर पाए जबकि पाकिस्तान ने 2 में एक को गोल में कन्वर्ट किया और भारत पर बढ़त बना ली।
हाफ टाइम में भारत ने ली 2-1 की बढ़त
भारत को दूसरे क्वार्टर में भी दो पेनेल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन गोल का इंतजार जारी रहा, लेकिन 22वें मिनट में अभिषेक ने गोल मारकर भारतीय टीम को 1-1 की बरबरी दिला दी। नीलकांत शर्मा ने 24वें मिनट गोल दागकर भारत को बढ़त दिला गी। दूसरे क्वार्टर में भारत ने 4 पेनेल्टी कॉर्नर जीते जिसमें से एक को गोल में बदल पाए।तीसरा क्वार्टर भी भारत के नाम
तीसरे क्वार्टर में भारत ने अटैकिंग हॉकी खेली। इस क्वार्टर में पाकिस्तान को एक पेनेल्टी कॉर्नर मिले, जिसे वो गोल में नहीं बदल पाई, लेकिन भारत ने इस क्वार्टर में स्कोर लाइन को 3-1 कर दिया। 40वें मिनट में सुखजीत सिंह ने फील्ड गोल किया और भारत की जीत का अंतर-3-1 कर दिया।
मिला-जुला रहा चौथा क्वार्टर
चौथा क्वार्टर मिला-जुला रहा, जिसमें दोनों टीम ने एक-एक गोल किए। भारत की ओर से इस क्वार्टर में राजिंदर सिंह ने 52वें मिनट में पेनेल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। लेकिन पाकिस्तान की ओर से आखिरी मिनट में अबु महमूद ने गोल दागकर गोल के अंतर को 4-3 कर दिया।भारत और पाकिस्तान की टीम-
भारतीय हॉकी टीम-हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), मोहित होनेनहल्ली शशिकुमार, सूरज करकेरा, अमित रोहिदास, सुमित, संजय, यशदीप सिवाच, अमनदीप लाकड़ा, जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, नीलकंठ शर्मा, विवेक सागर प्रसाद, रबीचंद्र सिंह मोइरंगथेम, मनदीप सिंह, सुखजीत सिंह, अभिषेक, आदित्य अर्जुन लालगे, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सेल्वम कार्थी।
पाकिस्तान हॉकी टीम- अम्माद बट (कप्तान), अब्दुल्ला इश्तियाक खान, मुहम्मद अब्दुल्ला, अरबाज अहमद, मुबाशर अली, खान नदीम, सुफयान खान, मोइन शकील, वहीद अशरफ राणा, हन्नान शाहिद, जिक्रिया हयात, अरशद लियाकत, उसामा बशीर, अहमद नदीम, गजनफर अली, मुहम्मद हम्माउद्दीन, रहमान अब्दुल, अफराज, वलीद राणा, उमैर सत्तार, अबू महमूद, अली रजा, अब्दुल मनान, मुहम्मद अम्माद, वकार, मुनीब उर-रहमान, जुनैद मंज़ूर।
