क्रिकेट

PSL में आई लात-घूंसे की नौबत, एक-दूसरे को मारने के लिए दौड़े पाकिस्तानी खिलाड़ी, देखें Video

Fight in PSL 2026: PSL में रावलपिंडीज और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच हुए मैच के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर और फहीम अशरफ के बीच तीखी बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि नौबत लात-घूंसे तक आ गई।

Image

पीएसएल में हुई लड़ाई (फोटो साभार- X)

Fight in PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में रावलपिंडीज और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच हुए मैच के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर और फहीम अशरफ के बीच तीखी बहस हो गई। यह घटना इस्लामाबाद की पारी के 17वें ओवर में घटी, जब रावलपिंडीज के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक शॉर्ट गेंद फेंकी। इस गेंद पर अशरफ 'अपर कट' लगाना चाहते थे, लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के दास्तानों में चली गई। जैसे ही अशरफ का विकेट गिरा, वैसे ही मोहम्मद आमिर ने इशारों में अशरफ को पवेलियन लौटने का संकेत दिया। इसी को लेकर दोनों के बीच जोरदार कहा-सुनी हो गई।

PSL में हुई लड़ाई

पीएसएल में दो खिलाड़ियों की लड़ाई का वीडियो इंटरनेट पर भी वायरल हो गया है। जैसे ही आमिर ने अशरफ को पवेलियन लौटने का इशारा किया, वैसे ही फहीन अपना बल्ला तेज गेंदबाज की तरफ दिखाते हुए उनकी ओर बढ़ने लगे। हालांकि, तभी साद मसूद और आसिफ अफरीदी ने बीच-बचाव करते हुए उन्हें वहां से हटा दिया और मामले को शांत करने की कोशिश की। देखें वीडियो-

PSL की एक और घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, इसमें लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के मैस्कॉट्स टॉस से पहले एक-दूसरे पर मुक्के बरसाते नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी और कराची के कप्तान डेविड वॉर्नर मुस्कुराने लगे। इन अजीब हरकतों के लिए इंटरनेट यूजर्स PSL को ट्रोल कर रहे हैं। देखें वीडियो-

इस मुकाबले में रावलपिंडीज ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को छह विकेट से हरा दिया। इस्लामाबाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 137 रन पर ऑल आउट हो गई थी। इस लक्ष्य को रावलपिंडीज ने आसानी से 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस मैच में मोहम्मद आमिर ने 21 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। वहीं रावलपिंडीज के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 45 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। यह रावलपिंडीज की इस सीजन की पहली जीत है। हालांकि, इस जीत के आने में काफी देर हो चुकी है, क्योंकि टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article