क्रिकेट

ICC Champions Trophy 2025: भारत के खिलाफ महा-मुकाबले से पहले पाकिस्तान को लगा करारा झटका, धाकड़ प्लेयर हुआ बाहर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ दुबई में 23 फरवरी को खेले जाने वाले महा-मुकाबले से पहले धाकड़ खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गया है।

Image

फखर जमां

Photo : AP

कराची: पाकिस्तान को भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मुकाबले में करारी हार का सामना करने के बाद बड़ा झटका लगा है। चोटिल सैम अय्यूब की जगह पाकिस्तानी टीम में अंतिम वक्त में शामिल किए गए बांए हाथ के सलामी बल्लेबाज फख़र जमां टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। फख़र बुधवार को फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे। इसके बाद वो पाकिस्तान के लिए पारी का आगाज करने नहीं आए। इसके बाद फख़र चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने और 24(41) रन बनाकर आउट हो गए। माइकल ब्रेसवेल का वो शिकार बने थे।

इमाम उल हक को मिला है मौका

फख़र के बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम में सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक को टीम में शामिल किया है। आईसीसी ने इस बदलाव का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान शाहीन के लिए फखर ने बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में खेले गए अभ्यास मैच में अर्धशतक जड़ा था। ऐसे में अब उन्हें पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। टीम में शामिल किए गए 27 वर्षीय इमाम उल हक ने अबतक अपने करियर में 72 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 48.3 के औसत से 3138 रन बनाए हैं।

दुर्भाग्यवश हुआ टूर्नामेंट से बाहर

चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने के बाद फख़र जमां ने सोशल मीडिया पर लिखा, सबसे बड़े मंच पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना इस देश के हर क्रिकेटर का सम्मान और सपना है। मुझे गर्व के साथ कई बार पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य मिला है। दुर्भाग्यवश मैं अब ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गया हूं। इस अवसर के लिए आभारी हूं। मैं अब घर से ही टीम का समर्थन करूंगा। यह सिर्फ़ शुरुआत है, शुरुवाती झटके से वापसी के बाद वापसी भी धमाकेदार होगी।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की टीम:

मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, इमाम-उल-हक, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article