क्रिकेट

Major League Cricket: प्लेसिस और कॉन्वे का धमाकेदार प्रदर्शन, एमआई के खिलाफ जीत हासिल कर चैलेंजर राउंड में पहुंची सुपर किंग्स

Major League Cricket, Texas Super Kings vs MI New York: मेजर लीग क्रिकेट 2024 (Major League Cricket 2024) के एलिमिनेटर मुकाबले में टेक्सास सुपर किंग्स ने एमआई न्यूयॉर्क को 9 विकेट से हराया। इस जीत के साथ टीम इंडिया चैलेंजर राउंड में पहुंच गई है। एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ फाफ डु प्लेसिस और डेवोन कॉन्वे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

Image

जीत का जश्न मनाते हुए टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाड़ी। (फोटो- Major League Cricket X)

Photo : Twitter

Major League Cricket, Texas Super Kings vs MI New York: फाफ डु प्लेसिस और डेवोन कॉन्वे के धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत टेक्सास सुपर किंग्स की टीम खिताबी मुकाबले के करीब पहुंच चुकी है। टेक्सास सुपर किंग्स ने एमआई न्यूयॉर्क ने 9 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ टीम चैलेंजर राउंड में पहुंच चुकी है। मेजर लीग क्रिकेट 2024 (Major League Cricket 2024) के एलिमिनेटर मुकाबले में टेक्सास सुपर किंग्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई न्यूयॉर्क ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी टेक्सास सुपर किंग्स ने 9 गेंद शेष राहते हुए एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

राशिद ने खेली अर्धशतकीय पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमआई न्यूयॉर्क ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। 20 रन के अंदर टीम के दो खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। मोनांक पटेल और राशिद खान ने शानदार साझेदारी कर टीम को संभाला। राशिद खान ने 30 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। यह उनका मौजूदा सीजन में दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले भी टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं, मोनांक पटेल ने 41 गेंदों 5 चौके और एक छक्के की मदद से 48 रन बनाए। हालांकि, वे अर्धशतक से चूक गए। टेक्सास सुपर किंग्स के मार्कस स्टोइनिस और एरोन हार्डी ने दो-दो विकेट चटकाए।

फाफ डु प्लेसिस ने खेली कप्तानी पारी

जवाब में खेलने उतरी टेक्सास सुपर किंग्स ने 9 गेंद शेष रहते हुए एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। फाफ डु प्लेसिस ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 47 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 72 रन भी बनाए। यह उनका मौजूदा सीजन में तीसरा अर्धशतक है। इसके साथ ही वे 375 रन के साथ टॉप स्कोरर हैं। वहीं, डेवोन कॉन्वे ने 43 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, एरोन हार्डी ने 22 गेंदों पर 3 चौके और दो छक्के की मदद से 40 रन की नाबाद पारी खेली। एमआई न्यूयॉर्क के नोस्टुश केन्जिगे एक विकेट चटकाने में सफल रहा।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article