क्रिकेट

Major League Cricket: मुंबई के खिलाफ RCB के कप्तान का गरजा बल्ला, 160 की स्ट्राइक रेट से जड़ दिया अर्धशतक

Major League Cricket 2024, TSK vs MINY: मेजर लीग क्रिकेट 2024 में आज (15 जुलाई 2024) को टेक्सास सुपर किंग्स का सामना एमआई न्यूयॉर्क से हुआ। इस दौरान टेक्सास सुपर किंग्स के कप्तान फाफ डु प्लेसिस का बल्ला जमकर गरजा।

Image

फाफ डु प्लेसिस टीम के अन्य सदस्यों के साथ। (फोटो- Major League Cricket Twitter)

Photo : Twitter

Major League Cricket 2024, MI New York vs Texas Super Kings: आईपीएल में आरसीबी की कमान संभालने वाले फाफ डु प्लेसिस का बल्ला एक फिर फटाफट क्रिकेट में जमकर गरजा। मेजर लीग क्रिकेट 2024 में टेक्सास सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए फाफ डु प्लेसिस ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 160.53 की स्ट्राइक रेट से 38 गेंदों पर 4 चौके और इतने की छक्कों की मदद से सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। यह उनका मेजर लीग क्रिकेट के मौजूदा सीजन में पहला अर्धशतक है। उनकी इस अर्धशतकीय पारी की बदौलत टेक्सास सुपर किंग्स की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग में फाफ डु प्लेसिस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान हैं।

वॉशिंगटन के खिलाफ जड़ा था शतक

लीग के पांचवें मुकाबले में फाफ डु प्लेसिस ने तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ शतक जड़ा था। उन्होंने 172.41 की स्ट्राइक रेट से 58 गेंदों पर 12 चौके और 5 छक्के की मदद से 100 रन बनाए थे। लीग के मौजूदा सीजन में सिर्फ दो लोग ही शतक जड़ चुके हैं। फाफ डू प्लेसिस के अलावा रयान रिकेलटन ने 103 रन की नाबाद पारी खेली थी।

200 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने प्लेसिस

फाफ डु प्लेसिस तूफानी पारी खेले जाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने मेजर लीग क्रिकेट में भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर गेंदबाजों को अच्छा खासा परेशान किया है। उन्होंने 4 मैचों में 164.56 की स्ट्राइक रेट और 52.25 की औसत से कुल 209 रन बनाए हैं। वे अभी तक लीग के टॉप स्कोरर हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर उनकी टीम का स्टार बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे है, जो 164 रन के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं, तीसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ हैं, जो 4 मैचों में 126 रन बनाए हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article