Faf du Plessis Fifty: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अहम मुकाबले में आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने कप्तानी पारी खेली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की ओर से फाफ और कोहली ने अपनी टीम का विस्फोटक शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए तेजी से 58 गेंद में 78 रन की साझेदारी की। विराट 29 गेंद में 47 रन की पारी खेल कर आउट हुए। लेकिन इसके बाद कप्तान फाफ डुप्लेसी ने मोर्चा संभाला और अर्धशतकीय पारी खेली।
क्रिकेट
Faf du Plessis Fifty: बड़े मैच में चमके फाफ, सीएसके के खिलाफ जड़ दिया 35 गेंद में अर्धशतक
- Authored by: समीर कुमार ठाकुर
- Updated May 18, 2024, 09:21 PM IST
