Why Mohammed Shami is not playing IND vs NZ Champions Trophy 2025 Match: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित की जा रही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अब अपने अंत की ओर बढ़ रही है और इसका आखिरी ग्रूप स्टेज मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मैच का आयोजन दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में किया जा रहा है। इस मैच में भारत की प्लेइंग 11 जैसे ही जारी हुई हर कोई हैरान रह गया। दरअसल टीम की प्लेइंग 11 में हर्षित राणा को जगह नहीं दी गई है। हर्षित की जगह वरुण चक्रवर्ती को मौका दिया गया है। आइए जानते हैं कि इसके पीछे क्या वजह हो सकती है।
हर्षित राणा ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। हर्षित ने इस मैच में 3 विकेट लिए थे और कई शानदार गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान किया था। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वे कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे और केवल 1 विकेट लेने में सफल हुए थे। ऐसे में टीम ने इस मैच में उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया है।
हर्षित राणा को क्यों नहीं मिली प्लेइंग 11 में जगह?
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा को इस मैच में आराम दिया गया है। उनके बाहर होने के पीछे की मुख्य वजह वरुण चक्रवर्ती हैं जिन्हें टीम इंडिया सेमीफाइनल से पहले एक बार ट्राई करना चाहती है और देखना चाहती है कि वे दुबई की पिचों पर कैसा प्रदर्शन करते हैं। चक्रवर्ती हाल ही में लगातार शानदार फॉर्म में हैं और गेंद से लगातार कमाल कर रहे हैं। दुबई की धीमी पिचों पर वे कमाल कर सकते हैं।
