क्रिकेट

Aaj ka Toss koun Jeeta: इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, लिया यह फैसला

Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मुकाबला आज से शुरू होने जा रहा है। इस मुकाबले में बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड और क्रैग ब्रैथवेट की कप्तानी में वेस्टइंडीज की टीम उतरी।

Image

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी। (फोटो- England Cricket/Windies Cricket Twitter)

Photo : Twitter

who won the toss today, ENG vs WI, England vs West Indies 2nd Test Toss Live: घातक गेंदबाज जेम्स एंडरसन के बिना इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ उतरेगी। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से शुरू होगा। यह मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीम के लिए काफी अहम है। इंग्लैंड की नजर सीरीज पर कब्जा जमाने पर है, जबकि वेस्टइंडीज की टीम की नजर सीरीज को 1-1 बराबर करने पर है। सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की थी। टीम ने विंडीज को पारी और 114 रन से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की थी। इस मुकाबले में जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक के अलावा जेमी स्मिथ ने पहली पारी में अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं, वेस्टइंडीज के बल्लेबाज पूरी तरह से फेल रहे थे।

नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज टॉस टाइम (ENG vs WI Match Toss Time)

- 3:00 PM

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज स्टेडियम (ENG vs WI Match Venue)

- ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम

इंग्लैंड की प्लेइंग-11 (England Playing-11)

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (डब्ल्यू), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मार्क वुड, शोएब बशीर।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11 (West Indies Playing-11)

क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), मिकाइल लुइस, किर्क मैकेंजी, एलिक अथानाज़े, केवम हॉज, जेसन होल्डर, जोशुआ डा सिल्वा (डब्ल्यू), अल्ज़ारी जोसेफ, केविन सिंक्लेयर, शमर जोसेफ, जेडन सील्स।

इंग्लैंड का स्क्वॉड (England Squads)

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, मार्क वुड, डेनियल लॉरेंस, मैथ्यू पॉट्स, डिलन पेनिंगटन।

वेस्टइंडीज का स्कॉड (West Indies Squads)

क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), मिकाइल लुइस, किर्क मैकेंजी, एलिक अथानाजे, कावेम हॉज, जेसन होल्डर, जोशुआ दा सिल्वा (विकेट कीपर), अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ, जेडन सील्स, केविन सिंक्लेयर, ज़ाचरी मैकास्की, जेरेमिया लुइस, टेविन इमलाच।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article