क्रिकेट

ENG vs SA Live Streaming: कब और कहां देखें साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

ENG vs SA Live Streaming: साउथ अफ्रीका की टीम इंग्लैंड दौरे पर है, जहां वे 3 मैच की वनडे और टी20 सीरीज खेलने वाली है। पहला मुकाबला 2 सितंबर को होना है। यदि आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

Image

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका (साभार-ICC)

ENG vs SA Live Streaming: साउथ अफ्रीका का इंग्लैंड दौरा 2 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस दौरे पर साउथ अफ्रीकी टीम 3 वनडे मैच की सीरीज के अलावा 3 मैच की टी20 सीरीज भी खेलेगी। साउथ अफ्रीका की कमान तेंबा बावुमा के पास है, जबकि इंग्लैंड का नेतृत्व हैरी ब्रूक कर रहे हैं। वनडे सीरीज की शुरुआत 2 सितंबर से होने जा रही है। पहला मुकाबला हेंडिंग्ले, लीड्स में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका की टीम अभी-अभी ऑस्ट्रेलिया से लौटी है, जहां उसने टी20 और और वनडे सीरीज खेली है। टी20 सीरीज में उसे हार मिली थी, जबकि वनडे में जीत के साथ टीम के हौसले बुलंद हैं। वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम अभी भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल कर आई है। यदि आप इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहले वनडे मैच का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी खास बातों के बारे में जान लें।

कब खेला जाएगा साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे (ENG vs SA 1st ODI Date)

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे 2 सितंबर, मंगलवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे (ENG vs SA 1st ODI Venue)

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे हेडिंग्ले लीड्स में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे (ENG vs SA 1st ODI Timing)

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे भारतीय समयनुसार शाम 5.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानि 5 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे (ENG vs SA 1st ODI On TV)

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे टीवी पर इसे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कहां देखें साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (ENG vs SA 1st ODI Live Streaming)

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड (Fancode) ऐप या वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड स्क्वॉड-

साउथ अफ्रीका टीम (South Africa Team)-तेंबा बावुमा (कप्तान), कार्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, टोनी डीजॉर्जी, केशव महाराज, क्वेना मफाका, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, कगिसो रबाडा, रियान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स।

इंग्लैंड टीम (England Team)- हैरी ब्रुक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर)।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article