Who Won The Toss Today, ENG vs AUS, England vs Australia 3rd ODI Match Toss Live: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जाएगा। पहले दो मैच में जीत हासिल करके ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज अपने नाम करने के मुहाने पर है। वहीं मेजबान इंग्लैंड के लिए सीरीज में बने रहने के लिए करो या मरो का मुकाबला भी है। ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) करेंगे जबकि जोस बटलर की गैर मौजूदगी में इंग्लैंड की वनडे टीम की कमान युवा हैरी ब्रूक(Harry Brook) संभाल रहे हैं।
अबतक यहां खेले गए 25 एकदिवसीय मुकाबलों में 10 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है जबकि 13 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के नाम रहे हैं। साल 2019 के बाद से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम विजयी रही है ऐसे में टॉस की भूमिका इस मैदान पर बेहद अहम होने वाली है। जो टीम यहां टॉस जीतेगी वो पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। यहां के विकेट प शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया टॉस टाइम (ENG vs AUS 3rd ODI Match Toss Time)
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले तीसरे वनडे मैच का टॉस स्थानीय समयानुसार दोपहर 11:00 PM बजे और भारतीय समयानुसार शाम 04:30 PM बजे होगा।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया वनडे स्टेडियम (ENG vs AUS 3rd ODI Match Venue)
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मैच चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जाएगा।
आज का टॉस कौन जीता (ENG vs AUS 3rd ODI Toss Winner)
इंइंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम(England Squad for ODI Series):
हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, फिल साल्ट(विकेटकीपर), जैमी स्मिथ, ओली स्टोन, रीस टॉप्ली, जॉन टर्नर।ऑस्ट्रेलिया की टीम (Australia Squad for ODI Series):
मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, जैक-फ्रेजर मैक्गर्क, कैमरन ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा।
