क्रिकेट

ENG vs AUS 1st ODI: इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे आज, जानिए किसने जीता टॉस

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की वनडे सीरीज का आगाज गुरुवार (19 सितंबर 2024) को होने जा रहा है। पहला मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस खास भूमिका निभाने वाला है क्योंकि नॉटिंघम में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने ज्यादा वनडे मैचों में जीत हासिल की है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज सिक्का किसके पक्ष में गिरा।

Image

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे, आज का टॉस कौन जीता

KEY HIGHLIGHTS
  • इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के पीच पहला वनडे आज
  • नॉटिंघम में टॉस की भूमिका होगी अहम
  • लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम यहां जीतती है ज्यादा मैच

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज मैदान पर खेला जाएगा। वनडे से पहले खेली गई तीन मैच की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर रही थी। ऐसे में दोनों टीमें वनडे सीरीज में जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरी हैं। दोनों टीमें चोटों से परेशान हैं बावजूद इसके दोनों के तेवरों में किसी तरह की कमी देखने को सीरीज में नहीं मिलेगी। ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) करने वाले हैं जबकि जोस बटलर की गैर मौजूदगी में इंग्लैंड की वनडे टीम की कमान युवा हैरी ब्रूक(Harry Brook) के हाथों में सौंपी गई है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

नॉटिंघम में खेले गए 53 वनडे मैचों में से 28 में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 22 मैच जीते हैं। ऐसे में टॉस की भूमिका इस मैदान पर बेहद अहम होने वाली है। जो टीम यहां टॉस जीतेगी वो पहले गेंदबाजी करने का फैसला करेगी क्योंकि यहां के सपाट विकेट पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया टॉस टाइम

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मैच का टॉस स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:00 PM बजे और भारतीय समयानुसार शाम 04:30 PM बजे होगा।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया वनडे स्टेडियम

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला वनडे मैच नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज मैदान पर खेला जाएगा।

आज का टॉस कौन जीता

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें

इंग्लैंड क्रिकेट टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, फिल साल्ट(विकेटकीपर), जैमी स्मिथ, ओली स्टोन, रीस टॉप्ली, जॉन टर्नर।

ऑस्ट्रेलिया की टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, जैक-फ्रेजर मैक्गर्क, कैमरन ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article