इंग्लैंड और भारत के बीच 5 मैच की अंडर-19 वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 30 जून को काउंटी ग्राउंड नॉर्थम्प्टन में खेला जाएगा। पहला मुकाबला जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी एक्शन में नजर आने वाले हैं जिन्होंने पहले मुकाबले में विस्फोटक 48 रन की पारी खेली थी। इस अहम मुकाबले में इंग्लैंड U19 टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया, लेकिन वे चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में असफल रहे। भारत के सामने इस मुकाबले को जीतने के लिए 175 रन का लक्ष्य था जिसे उसने 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।
इंग्लैंड की ओर रॉकी फ्लिंटॉफ ने 56 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। वहीं भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने केवल 19 गेंद में 48 रन बनाकर समां बांध दिया। दूसरे मुकाबले में वैभव क्या करेंगे, इस पर सबकी नजर है। अगर आप भी अंडर-19 टीम इंडिया को और वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी कुछ अन्य बातों के बारे में जान लें।
कब होगा भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 यूथ दूसरा वनडे मैच? (England U19 vs India U19, 2nd Youth ODI Match Date)भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 30 जून को खेला जाएगा।
कहां होगा भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 यूथ दूसरा वनडे मैच? (England U19 vs India U19, 2nd Youth ODI Match Venue)
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला काउंटी ग्राउंड नॉर्थम्प्टन मैदान पर खेला जाएगा।कितने बजे होगा भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 यूथ दूसरा वनडे मैच? (England U19 vs India U19, 2nd Youth ODI Match Time)
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला दोपहर 3.30 बजे होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानि 3 बजे होगा।कहां देखें भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 यूथ दूसरा वनडे मैच? (England U19 vs India U19, 2nd Youth ODI Match Live Streaming)भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के यूट्यूब चैनल पर फ्री में देख सकते हैं।
भारतीय अंडर-19 टीम- आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), राहुल कुमार, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, युद्धजीत गुहा।
इंग्लैंड अंडर-19 टीम- इसाक मोहम्मद, बेन डॉकिन्स, बेन मेयस, रॉकी फ्लिंटॉफ, थॉमस रेव (कप्तान और विकेटकीपर), जोसेफ मूर्स, राल्फी अल्बर्ट, जैक होम, जेम्स मिंटो, ताजीम चौधरी अली, एएम फ्रेंच।
