क्रिकेट

PAK vs ENG 1st Test: पहले टेस्ट से पहले इंग्लैंड के खेमे से आई बुरी खबर, नहीं खेल पाएगा धाकड़ प्लेयर

पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स नहीं खेल पाएंगे। वो हैमस्ट्रिंग की चोट से नहीं उबर सके हैं ऐसे में उन्होंने पहले मुकाबले में नहीं खेलने का फैसला किया है। जानिए स्टोक्स ने इस बारे में क्या कहा?

Image

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (साभार ECB)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोमवार से खेला जाएगा इंग्लैंड-पाकिस्तान पहला टेस्ट
  • मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा ये मुकाबला
  • इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स इस मुकाबले के लिए हैं अनुपलब्ध

मुल्तान (पाकिस्तान): पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज 7 अक्तूबर, 2024 को मुल्तान में होने जा रहा है। इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान दौरे पर पहुंचने के बाद तैयारियों में जुटी है लेकिन उसके खेमे से एक निराशाजनक खबर आई है। पाकिस्तानी टीम के कप्तान बेन स्टोक्स की पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। वो अभी तक हैमस्ट्रिंग की चोट से नहीं उबर सके हैं। स्टोक्स की गैरमौजूदगी में ओली पोप टीम की कमान संभालेंगे।

स्टोक्स ने पहले टेस्ट के लिए फिट होने का किया पूरा प्रयास

स्टोक्स को यह चोट अगस्त में लगी थी और उनके रिहैबिलिटेशन के बाद इस मैच में खेलने की उम्मीद थी। अपनी चोट के बारे में स्टोक्स ने कहा,'मैंने पहले मैच के लिए खुद को फिट बनाने के लिए पूरा प्रयास किया लेकिन मैंने इसमें नहीं खेलने का फैसला किया। मैं मैच के लिए तैयार नहीं हो सका। मेरे पास दूसरे टेस्ट के लिए खुद को फिट करने के लिए 10 दिन का समय है।' स्टोक्स को दूसरे टेस्ट में खेलने की उम्मीद है लेकिन गेंदबाजी की संभावना पर उन्होंने कहा,'यह कहना अभी संभव नहीं है।'

पाकिस्तान दौरे के लिए इंग्लैंड की टीम:

हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जैमी स्मिथ, बेन स्टोक्स (कप्तान), ब्रायडन कार्स, रेहान अहमद, क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जोश हल, जैक लीच, मैथ्यू पॉट्स, शोएब बशीर और ओली स्टोन।

(भाषा इनपुट के साथ)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article