क्रिकेट

ENG vs OMN: इंग्लिश गेंदबाजों ने मचाया कहर, टी20 विश्व कप के चौथे सबसे कम स्कोर पर आमोन हुआ ढेर

ड्रिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड ने गुरुवार को करो या मरो के मुकाबले में ओमान की टीम को महज 47 रन पर ढेर कर दिया। यह मौजूदा विश्व कप में किसी भी टीम द्वारा बनाय दूसरा और टी20 विश्व कप इतिहास का चौथा सबसे कम स्कोर है।

Image

इंग्लैंड बनाम ओमान

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • इंग्लैंड के खिलाफ 47 रन पर ढेर हुआ ओमान
  • बनाया मौजूदा विश्व कप का दूसरा सबसे छोटा स्कोर
  • आदिल राशिद ने झटके सबसे ज्यादा 4 विकेट

एंटिगा: जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने गुरुवार को टी20 विश्व कप 2024 में ओमान की बल्लेबाजी को रौंदकर रख दिया।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने करो या मरो के मुकाबले में ओमान की टीम को 13.2 ओवर में महज 47 रन पर ढेर कर दिया। मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड के गेंदबाजों के कहर का सामना ओमान के बल्लेबाज नहीं कर सके।

एक बल्लेबाज छू सका दोहरे अंक का आंकड़ा

ओमान की टीम का केवल एक बल्लेबाज दो अंक के आंकड़े को छूने में सफल हुआ। शोएब खान ने सबसे ज्यादा 11(23) रन बनाए। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा चार विकेट आदिल राशिद ने लिए। उनके अलावा जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड के खाते में 3-3 विकेट गए। ओमान के दस बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सके।

टी20 विश्व कप इतिहास का चौथा सबसे छोटा स्कोर

ओमान का स्कोर टी20 विश्व कप इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया चौथा सबसे कम स्कोर है। टी20 विश्व कप में सबसे कम स्कोर पर आउट होने का रिकॉर्ड युगांडा के नाम दर्ज है। मौजूदा विश्व कप में युगांडा की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ महज 39 रन पर ढेर हो गई थी। नहीं इस सूची में नीदरलैंड की टीम दूसरे और तीसरे पायदान पर काबिज है। नीदरलैंड श्रीलंका के खिलाफ साल 2014 में 39 और 2021 में 44 रन पर ढेर हो गई थी। ओमान का स्कोर मौजूदा विश्व कप का दूसरा सबसे छोटा स्कोर है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article