क्रिकेट

IPL 2023: RCB को लगा तगड़ा झटका, 3.20 करोड़ का इंग्लिश खिलाड़ी पूरे आईपीएल से हुआ बाहर

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 16, 2023, 02:42 PM IST

England allrounder Will Jacks : आईपीएल के नए सीजन के मुकाबले शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को भी बड़ा झटका लगा है। लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का पहला मुकाबला 2 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से होगा।

Image

विल जैक्स। (Instagram)

England allrounder Will Jacks : आईपीएल का रोमांच शुरू होने से पहले टीमों को बड़े-बड़े झटके लग रहे हैं। आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस और दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को भी बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंग्लैंड का ऑलराउंडर विल जैक्स चोटिल हो गए हैं। चोट गंभीर बताई जा रही है। अब वे आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। आरसीबी के लिए यह बड़ा झटका बताया जा रहा है।

जैक्स को लेकर दो टीमों ने दिखाई थी रुचि

इंग्लैंड के 24 साल के ऑलराउंडर विल जैक्स को लेकर ऑक्शन में दो टीमों ने रुचि दिखाई थी। पहली टीम थी राजस्थान रॉयल्स और दूसरी टीम थी रॉयल चैलेंजर्स बेगलोर। जैक्स का ऑक्शन में 1.50 करोड़ रुपए बेस प्राइज था। ऑक्शन में इस खिलाड़ी को लेकर राजस्थान और बेंगलोर को लेकर काफी खींचतान देखने को मिली थी, लेकिन अंत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 3.20 करोड़ में जैक्स को अपने साथ जोड़ा था।

बुमराह भी हो चुके हैं बाहर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी जसप्रीत बुमराह भी लंबे समय से क्रिकेट मैदान से दूर हैं। पीठ दर्द के कारण वे टीम से बाहर चल रहे हैं। पिछले दिनों न्यूजीलैंड में उनका सफल ऑपरेशन हुआ, लेकिन आईपीएल में उनके खेलने की संभावना काफी कम है। उनको वापस मैदान पर करीब छह महीने का समय और लग सकता है। वहीं, कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान भी इन दिनों कमर दर्द से परेशान हैं। इसके चलते वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में बल्लेबाजी करने नहीं उतरे थे। अब वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचें की सीरीज से बाहर हो गए हैं। श्रेयर अय्यर आईपीएल 2022 में केकेआर के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। अय्यर ने पिछले सीजन में 14 मैचों में 134.56 की स्ट्राइक रेट से 401 रन बनाए थे। वे टीम के लिए 401 रन बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी थे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article