क्रिकेट

ENG vs WI 3rd T20 Pitch Report: इंग्लैंड-वेस्टइंडीज तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

ENG vs WI 3rd T20I Pitch Report Today Match In Hindi: आज (10 June 2025) इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की द्विपक्षीय सीरीज का आखिरी मैच खेला जाने वाला है। वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड के दौरे पर है और टी20 सीरीज में 2-0 से पीछे चल रही है। अब आज दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच खेला जाएगा। ये मुकाबला साउथैंप्टन में आयोजित होने जा रहा है। यहां हम जानेंगे इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट, इस मैदान से जुड़े कुछ खास आंकड़े और दोनों टीमें।

Image

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टी20 पिच रिपोर्ट

ENG vs WI 3rd T20I Pitch Report In Hindi Today Match: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज (England vs West Indies) के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज (10 जून 2025) को खेला जाने वाला है । दोनों टीमों के बीच आज तीसरा टी20 मुकाबला साउथैंप्टन (Southampton) के रोज बॉउल (Rose Bowl) में खेला जाएगा। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच इससे पहले खेले गए दोनों टी20 मैच में इंग्लैंड की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है और सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। इससे पहले टीम ने वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में भी 3-0 से शिकस्त थमा दी थी। ऐसे में कई अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेल रही वेस्टइंडीज की टीम वापसी करना चाहेगी। दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम की नजर एक और सीरीज क्लीन स्वीप करने पर होगी। भारतीय समय के मुताबिक तीसरा टी20 मुकाबला आज राज को 11:00 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 10:30 बजे होगा। इंग्लैंड टी20 टीम की कमान हैरी ब्रुक (Harry Brook) के हाथों में है। वहीं मेहमान वेस्टइंडीज टीम की अगुवाई शे होप (Shai Hope) करते नजर आने वाले हैं।

तीसरे टी20 मैच की शुरुआत से पहले आइए जान लेते हैं कि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में आमने-सामने के आंकड़े कैसे रहे हैं। इन दोनों टीमों के बीच अब तक इस फॉर्मेट में 37 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन मैचों में जहां 18 बार वेस्टइंडीज की टीम को जीत मिली है, वहीं इंग्लैंड की टीम ने भी कड़ी टक्कर देते हुए वेस्टइंडीज को 18 टी20 मैचों में मात दी है। मौजूदा टी20 सीरीज इंग्लैंड की जमीन पर खेली जानी है। इंग्लैंड में इन दोनों टीमों के बीच अब तक 8 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हो चुके हैं जिसमें वेस्टइंडीज ने बराबरी की टक्कर दी है। यहां पर वेस्टइंडीज ने 4 टी20 मैचों में मेजबान इंग्लैंड को शिकस्त दी है, तो इंग्लैंड की टीम अपनी जमीन पर 5 टी20 मैचों में वेस्टइंडीज को हराने में सफल रही है।

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट (ENG vs WI 3rd T20 Pitch Report)

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच का आयोजन इंग्लैंड के साउथैंप्टन स्थित रोज बॉउल स्टेडियम में किया जाने वाला है। रोज़ बाउल की सतह दो-गति वाली विकेट रही है, जिसमें 17 टी20आई में पहली पारी का औसत कुल 166 रन रहा है।पहली पारी के दौरान पहले छह ओवरों में रोज बॉउल की पिच अच्छी खेलती है और खेल आगे बढ़ने के साथ धीमी हो जाती है।इस मैदान पर 180-190 का स्कोर जीत का कुल स्कोर हो सकता है, जो कि 17 T20I में से अधिकांश में हुआ है, जिसमें सबसे सफल पीछा 158/4 रहा है।पुराने आंकड़ों से ये संकेत मिलता है कि टीमें 200 के स्कोर की बजाए लगभग 190 रन का स्कोर प्राप्त करने पर भी प्रसन्न हो सकती हैं। साउथेम्प्टन की पिच दूसरी पारी में स्पिनरों के लिए मददगार होती है और इंग्लैंड तथा वेस्टइंडीज दोनों के पास कुछ अच्छे स्पिनर हैं। ऐसे में मैच रोमांचक हो सकता है। रोज़ बाउल ने 17 टी20I मैचों की मेज़बानी की है, जिसमें पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीमों ने 12 गेम जीते हैं जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 5 गेम जीते हैं। ऐसे में टीमें टॉस जीतकर पहले लक्ष्य देना पसंद कर सकती हैं।

टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें (England And West Indies Squads For T20I Series)

इंग्लैंड टी20 टीमः हैरी ब्रुक (कप्तान), टॉम बैंटन, बेन डकेट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, लियाम डॉसन, विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, आदिल रशीद, मैथ्यू पॉट्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड, जेमी स्मिथ, रेहान अहमद।

वेस्टइंडीज टी20 टीमः शे होप (कप्तान/विकेटकीपर), एविन लुईस, ब्रैंडन किंग, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, शिमरोन हेटमायर, जॉनसन चार्ल्स, आंद्रे रसेल और रोमारियो शेफर्ड।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article