क्रिकेट

ENG vs SL 3rd Test Live Telecast: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला आज से, जानिए कब और कहां देख सकते हैं मैच

England vs Sri Lanka 3rd Test Match Live Streaming Online: इंग्लैंड और श्रीलंका के तीसरा टेस्ट मुकाबला शुक्रवार (06 सितंबर 2024) से शुरू होने जा रहा है। इंग्लैंड ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया हैं। अब टीम की नजर सीरीज क्लीन स्वीप करने पर है। इस रोमांचक मुकाबले को आप भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

Image

इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी। (फोटो- England Cricket Twitter)

Photo : Twitter

ENG vs SL, England vs Sri Lanka 3rd Test Match Live Streaming Online: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट मुकाबला का आज से आगाज होने जा रहा है। यह मुकाबला श्रीलंका के लिए काफी अहम हैं। सीरीज के शुरुआती दो मैचों में जीत हासिल कर बढ़त हासिल कर ली है। अब टीम की नजर सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप करने पर है। इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मुकाबले में श्रीलंका को 5 विकेट से मात देकर बढ़त हासिल की थी। दूसरे मुकाबले में भी इंग्लैंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। टीम ने दूसरे मुकाबले में श्रीलंका को 190 से हराकर सीरीज अपने नाम किया। दूसरे टेस्ट मुकाबले में जो रूट ने पहली पारी में 143 रन की पारी खेली, जबकि गस एटकिंसन ने 118 रन की पारी खेली। वहीं, दूसरी पारी में भी जो रूट के बल्ले से शतक निकला। उन्होंने 121 गेंदों पर 10 चौके की मदद से 103 रन की पारी खेली।

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला कब से खेला जाएगा (England vs Sri Lanka 3rd Test Match Date)

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला शुक्रवार (06 सितंबर 2024) को खेला जाएगा।

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला कहां खेला जाएगा। (England vs Sri Lanka 3rd Test Match Venue)

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा।

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (England vs Sri Lanka 3rd Test Match Time)

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस दोपहर 3.00 बजे होगा।

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीसरे टेस्ट मुकाबले टीवी पर कहां देख सकते हैं (England vs Sri Lanka 3rd Test Match On Tv)

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीसरे टेस्ट मुकाबले का भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारण किया जाएगा।

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीसरे टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (England vs Sri Lanka 3rd Test Match Live Streaming)

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीसरे टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article