England Cricket Team: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 2 सितंबर से शुरू हो रही है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जाएगा। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसके जरिए आगामी टूर्नामेंट्स के लिए तैयारी को परखा जाएगा।
इंग्लैंड के लिए सोनी बेकर करेंगे डेब्यू
22 वर्षीय तेज़ गेंदबाज सोनी बेकर इस सीरीज के पहले वनडे मैच में इंग्लैंड की ओर से डेब्यू करेंगे। बेकर ने हाल ही में द हंड्रेड टूर्नामेंट में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा था। क्रिकेट जानकारों का मानना है कि अगर उनका प्रदर्शन शानदार रहा तो वे साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली एशेज सीरीज के लिए भी इंग्लैंड की टीम में जगह बना सकते हैं।
सोनी बेकर का अब तक का करियर
हैम्पशायर के बेकर ने जनवरी 2025 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ इंग्लैंड लायंस के लिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था।
फर्स्ट क्लास करियर: 7 मुकाबले, 13 पारियां, 22 विकेट (औसत 33.90)
लिस्ट-ए करियर: 11 मुकाबले, 19 विकेट
टी20 करियर: 21 मुकाबले, 24 विकेट
युवा गेंदबाज का यह आंकड़ा बताता है कि वे भविष्य में इंग्लैंड के पेस अटैक के अहम हथियार साबित हो सकते हैं।
इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका हेड-टू-हेड
दोनों टीमों के बीच साल 1992 से अब तक कुल 71 वनडे मुकाबले खेले गए हैं।
इंग्लैंड ने जीते: 30
साउथ अफ्रीका ने जीते: 35
टाई: 1
बेनतीजा: 5
वनडे सीरीज का कार्यक्रम
पहला वनडे: 2 सितंबर, हेडिंग्ले (लीड्स)
दूसरा वनडे: 4 सितंबर, लंदन
तीसरा वनडे: 7 सितंबर, साउथैम्पटन
वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमें तीन टी20 मुकाबले भी खेलेंगी।
पहला टी20: 10 सितंबर, कार्डिफ
दूसरा टी20: 12 सितंबर, मैनचेस्टर
तीसरा टी20: 14 सितंबर, नॉटिंघम
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
पहले वनडे मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। टीम इस प्रकार है: जेमी स्मिथ, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक (कप्तान), जोस बटलर, जैकब बेथेल, विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और सोनी बेकर।
