क्रिकेट

ENG Vs SA 3rd ODI Match Toss Live: द.अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

ENG Vs SA 3rd ODI Match Toss Live, England Vs South Africa 3rd 50-50 Match Toss Timing (इंग्लैंड वर्सेस साउथ अफ्रीका वनडे क्रिकेट टॉस लाइव, आज का टॉस कौन जीता): इंग्लैंड और द.अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच आज (7 सितंबर 2025) को खेला जा रहा है। आइए जानते हैं कि इसमें टॉस किसने जीता है।

Image

इंग्लैंड बनाम द.अफ्रीका तीसरा वनडे टॉस अपडेट

ENG Vs SA 3rd ODI Match Toss Live: इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज (7 सितंबर, 2025) साउथैम्पटन के रोज बाउल मैदान में खेला जाएगा। टेम्बा बावुमा(Temba Bavuma) की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम सीरीज के शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच महज औपचारिकता है लेकिन इस मैच में इंग्लैंड की टीम की साख टिकी है। साल 2019 में वनडे वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद इंग्लैंड के वनडे क्रिकेट के खेल में लगातार गिरावट देखने को मिली। ये बदस्तूर लगातार जारी है। मेजबान इंग्लैंड इस मुकाबले में सिर्फ अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए उतरेगा। दक्षिण अफ्रीका ने पहले दो मैचों में जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम कर ली है। यह उनकी 1997 के बाद इंग्लैंड में पहली श्रृंखला जीत है। अफ्रीकी टीम अगर तीसरे ODI में जीत दर्ज करने में सफल हुई तो वो इंग्लिश सरजमीं पर पहली बार मेजबान टीम का वनडे सीरीज में सूपड़ा साफ करने में सफल होगी। आइए जानते हैं कि इस मैच में टॉस किसने जीता है।

कब खेला जाएगा साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे (ENG vs SA 3rd ODI Date)

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे 7 सितंबर, गुरुवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे (ENG vs SA 3rd ODI Venue)

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे साउथ हैंप्टन में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे (ENG vs SA 3rd ODI Timing)

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे भारतीय समयनुसार शाम 3.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानि 3 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे (ENG vs SA 3rd ODI On TV)

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे टीवी पर इसे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

आज का टॉस कौन जीता (ENG vs SA 3rd ODI Toss Winner)

इंग्लैंड और द.अफ्रीका के बीच टॉस के विजेता का नाम अपडेट किया जा रहा है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article