क्रिकेट

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज, देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज (25 मई 2024) को खेला जाएगा। यह मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण नहीं खेला जा सका था। इस मुकाबले से पहले देखें पसंदीदा ड्रीम-11।

Image

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

टी20 वर्ल्ड कप के अब गिनती के दिन रह गए हैं। इससे पहले इंग्लैंड की टीम का सामना पाकिस्तान की टीम से होगा। यह रोमांचक मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण नहीं खेला जा सका था। लेकिन दूसरे मुकाबले में दोनों टीमों के कई खिलाड़ियों पर नजर रहने वाली है। इंग्लैंड के जोस बटलर, हैरी ब्रूक, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन के प्रदर्शन पर नजर रहेगी। वहीं, पाकिस्तान की बात करें तो बाबर आजम, फखर जमान, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह और शाहीन शाह अफरीदी के प्रदर्शन पर नजर रहेगी।

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच कुल 19 टी20 मैच खेले गए हैं। इसमें इंग्लैंड का पलड़ा भारी है। टीम को 19 मैचों में जीत मिली है, जबकि पाकिस्तान की टीम को सिर्फ 9 मैचों में जीत मिली थी। दोनों टीमों के बीच खेले गए एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकल सका। इंग्लैंड को अपने घर में 7 मुकाबलों में जीत मिली है।

ENG vs PAK 2nd T20 Match, इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान

दिनांक: 25 मई 2024

समय: 7.00 PM

मैदान: एजबेस्टन, बर्मिंघम

इंग्लैंड बनाम पाक हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। कुल मिलाकर दोनों टीम टी20ई में 30 बार मिल चुके हैं। इंग्लैंड ने उनमें से 19 जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने नौ जीते हैं।

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मैच की पिच रिपोर्ट

एजबेस्टन की पिच गेंदबाजों के लिए काफी सपोर्टिव मानी जाती है, यहां तेज गेंदबाजों के पास विकेट निकालने के ज्याजा चांस हैं। तेज गेंदबाज इस पिच से अच्छी उछाल और स्विंग हासिल कर सकते हैं। बर्मिंघम की पिच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए अनुकूल है, क्योंकि शाम के समय गेंद कम स्विंग करती है। छोटी बाउंड्री होने से एक बड़े स्कोर की उम्मीद है।

आज कैसा रहेगा बर्मिंघम का मौसम (Birmingham weather forcast today )

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला गया पहला टी20 मैच बारिश के चलते धूल गया था ऐसे में फैंस चाहेंगे कि दूसरा मैच पूरा देखने को मिले। हालांकि बारिश इसमें भी खलल डाल सकती है। एक्यूवेदर के मुताबिक मैच के दौरान बारिश के 25 प्रतिशत चांस है और यहां पर तेज हवाएं भी चलेगी। हालांकि तेज बारिश के आसार नहीं है जिसके चलते मैच में अगर रुकावट आती भी है तो वह फिर से शुरू हो जाएगा।

ENG vs PAK T20 Series, 2024 मैच डिटेल्स:

Fan Code
मैच ENG vs PAK
दिनांक 25 मई 2024
समय 07:00 PM IST
मैदान Edgbaston, Birmingham
सीधा प्रसारण

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: जोस बटलर, मोहम्मद रिजवान, फिल सॉल्ट।

बल्लेबाज: जॉनी बेयरस्टोर, बाबर आजम, फखर जमान, विल जैक्स।

ऑलराउंडर: सैम कुरैन, शादाब खान।

गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर, शाहीन शान अफरीदी।

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: बाबर आजम।

उप-कप्तान: फिल सॉल्ट।

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान ड्रीम-11 भविष्यवाणी

केटकीपर: जोस बटलर ( Jos Buttler ), मोहम्मद रिज़वान ( Mohammad Rizwan ), फिलिप साल्ट ( Philip Salt ).

बल्लेबाज: हैरी ब्रूक ( Harry Brook ), फखर जमान ( Fakhar Zaman ), बाबर आजम ( Babar Azam ).

ऑलराउंडर: विल जैक्स ( Will Jacks ), सैम कर्रन ( Sam Curran ), इफ्तिखार अहमद ( Iftekhar Ahmed ).

गेंदबाज: शाहीन अफरीदी ( Shahin Afridi ), आदिल रशीद ( Adil Rasheed ).

कप्तान: Choice 1: सैम कर्रन ( Sam Curran ) | उपकप्तान: मोहम्मद रिज़वान ( Mohammad Rizwan ).

पिछले 5 मैचों के आंकड़े:
औसत स्कोर 178
कुल विकेट14
पेसर्स ने 9
स्पिनर्स ने 5

इंग्लैंड का स्क्वॉड (England Squads)

इंग्लैंड टीम बनाम पाकिस्तान: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), फिलिप साल्ट, विल जैक, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, रीस टॉपले, मार्क वुड, बेन डकेट, लियाम लिविंगस्टोन, टॉम हार्टले।

पाकिस्तान का स्क्वॉड (Pakistan Squads)

बाबर आजम (कप्तान), आजम खान (विकेटकीपर), मोहम्मद रिजवान, सईम अयूब, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह, शादाब खान, हसन अली, अबरार अहमद, अब्बास अफरीदी, इरफान खान, उस्मान खान, आगा सलमान।

(*Disclaimer: इंग्लैंड और पाकिस्तान की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article