टी20 विश्व कप में अब कुछ ही दिन बचे हैं, इंग्लैंड और पाकिस्तान आगामी टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारियों को दुरुस्त करना चाहेंगे। दोनों ताकतवर टीमें चार मैचों की टी20 सीरीज में एक-दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं। इन दोनों के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को खेला जाने वाला है। मैच का आयोजन बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में किया जाएगा। मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की अगुवाई बाबर आजम (Babar Azam) कर रहे हैं, जबकि मेजबान इंग्लैंड क्रिकेट टीम की कप्तानी जोस बटलर (Jos Buttler) करेंगे। मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने आखिरी बार पिछले साल टी20 सीरीज खेली थी और वेस्टइंडीज से 2-3 से हार गई थी। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट टीम आयरलैंड के खिलाफ 2-1 से टी20 सीरीज जीतकर आ रही है। खेल के सबसे छोटे प्रारूप में इंग्लैंड का पाकिस्तान के खिलाफ शानदार ट्रैक रिकॉर्ड है। इन दोनों टीमों ने अब तक कुल 30 टी20 मैच खेले हैं। इंग्लैंड ने 19 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने नौ मैच जीते हैं और 2 मैच रद्द कर दिए गए हैं। दोनों के बीच आखिरी मैच गुरुवार (21 मई 2024) को खेला गया था। ये मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था।
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 मैच कब है? (ENG vs PAK 2nd T20 Date and Time)
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच 25 मई, शनिवार को शाम 7.30 बजे खेला जाएगा।
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 मैच कहां खेला जा रहा है? ( ENG vs PAK 2nd T20 Venue)
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 मैच इंग्लैंड के बर्मिंघम स्थित एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में में खेला जा रहा है।
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 मैच भारत में टीवी पर कैसे देखें लाइव (ENG vs PAK 2nd T20 Live Telecast in India)
भारत में इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान टी20 सीरीज का कोई टीवी प्रसारण नहीं होगा।
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 मैच भारत में मोबाइल पर कैसे देखें लाइव (ENG vs PAK 2nd T20 Live Streaming in India)
भारत में इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान टी20 सीरीज का कोई टीवी प्रसारण नहीं होगा। लेकिन भारत में प्रशंसक पास के साथ फैनकोड ऐप पर गेम की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। फैंस सोनी लिव एप पर भी इसकी स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (PAK vs ENG Squad)
इंग्लैंड टीम: जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), फिल सॉल्ट, विल जैक्स, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, रीस टॉपले, मार्क वुड, बैन डकेट, लियाम लिविंगस्टोन, टॉम हार्टले।
पाकिस्तान टीम: मोहम्मद रिजवान, सैम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, आजम खान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह, शादाब खान, हसन अली, अबरार अहमद , अब्बास अफरीदी, इरफान खान, उस्मान खान, आगा सलमान
