ENG vs AUS, England vs Australia 3rd T20 Match Live Streaming Online: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। तीन टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दम दिखाने उतरेगी। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल कर बढ़त हासिल की थी। लेकिन दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने जीत हासिल कर बढ़त को 1-1 से बराकर कर दिया। सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने विस्फोटक पारी खेली थी। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दी थी। वहीं, दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन ने शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। निर्णायक मुकाबले में ट्रेविस हेड और लियाम लिविंगस्टोन पर फैंस की नजर रहेगी।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कब से खेला जाएगा (England vs Australia 3rd T20 Match Date)
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मुकाबला रविवार (15 सितंबर 2024) को खेला जाएगा।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा। (England vs Australia 3rd T20 Match Venue)
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (England vs Australia 3rd T20 Match Time)
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.00 बजे शुरू होगा। इसका टॉस शाम 6.30 बजे होगा।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20 मुकाबले टीवी पर कहां देख सकते हैं (England vs Australia 3rd T20 Match On Tv)
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20 मुकाबले का भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारण किया जाएगा।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (England vs Australia 3rd T20 Match Live Streaming)
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सानी लिव और फैनकोड ऐप पर की जाएगी।
