क्रिकेट

ईशान किशन की टीम ने 13 साल बाद जीती दलीप ट्रॉफी, फाइनल में साउथ जोन को हराया

East Zone Wins Duleep Trophy 2026: 13 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। ईस्ट जोन ने फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर साउथ जोन को हराया।

Image

ईस्ट जोन ने जीती दलीप ट्रॉफी (फोटो साभार-BCCI Domestic )

East Zone Wins Duleep Trophy 2026: ईस्ट जोन ने 13 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। कप्तान ईशान किशन की अगुवाई में टीम ने साउथ जोन को पहली पारी की बढ़त के आधार पर हराया और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबला पूरी तरह से ईस्ट जोन के नाम रहा।

13 साल बाद ईस्ट जोन जीती ट्रॉफी

फाइनल में ईशान किशन पोस्टर बॉय बनकर उभरे। उन्होंने पहली पारी में 270 रनों की शानदार पारी खेली। किशन ने अपनी पारी में 334 गेंदों का सामना किया और 522 मिनट तक क्रीज पर टिके रहे। हालांकि क्रैम्प के कारण 250 पर रिटायर्ड हर्ट होने के बाद वह फिर से वापस आए और 20 रन और जोड़कर 270 रन पर आउट हुए। किशन ने दूसरी पारी में भी 80 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। मैच में उनके कुल 350 रन ने ही साउथ जोन से गेम छीन लिया।

पहली पारी के आधार पर जीता ईस्ट जोन

फाइनल में पांचने दिन के हीरो ईस्ट जोन के युवा बल्लेबाज मोहम्मद कौनेन कुरैशी रहे। फर्स्ट क्लास फॉर्मेट में नए होने के बावजूद उन्होंने नाबाद शतक लगाकर अपनी टीम की जीत पक्की कर दी। इसके बाद ईस्ट जोन ने पारी घोषित कर दी और पहली पारी की बढ़त के हिसाब से खिताब जीत लिया। झारखंड के युवा सितारों का भी इस जीत में बड़ा योगदान रहा। कुमार कुशाग्र ने भी फाइनल में शतक जड़ा, जबकि शिखर मोहन ने अपने डेब्यू दलीप ट्रॉफी मैच में 85 रन की शानदार पारी खेली। कुशाग्र ने पिछले कुछ सीजन में काफी प्रगति की है और यह शतक उसी का सबूत है।

वैभव सूर्यवंशी ने किया नागिन डांस

13 साल बाद ईस्ट जोन के जीतते ही मैदान पर जश्न का माहौल नजर आया। ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी स्टंप हाथ में लेकर नागिन डांस करते दिखे और दर्शकों का अभिवादन किया। दूसरी तरफ साउथ जोन के मोहम्मद सिराज ने दिल जीत लिया। ईशान किशन को 'मैन ऑफ द मैच' के अवॉर्ड से नवाजा गया। जबकि 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' तिलक वर्मा रहे।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article