क्रिकेट

Duleep Trophy: घरेलू क्रिकेट के स्टार का नहीं चला बल्ला, मावी ने दिया वेस्ट जोन को तगड़ा झटका

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 5, 2023, 12:31 PM IST

Duleep Trophy 2023, West Zone vs Central Zone: दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन का सामना वेस्ट जोन से हुआ। अलूर में खेले जा रहे मुकाबले में वेस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में वेस्ट जोन के धुरंधरों का बल्ला पूरी तरह शांत रहा।

Image

सूर्यकुमार यादव। (फोटो- सूर्यकुमार यादव के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Duleep Trophy 2023, West Zone vs Central Zone: अलूर में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में धुरंधरों का बल्ला शांत दिखा। इंटरनेशनल स्तर पर धमाकेदार पारी खेलने वाले पृथ्वी शॉ के अलावा 360 डिग्री शॉट के माहिर सूर्यकुमार यादव और सरफराज खान का भी बल्ला नहीं चला। दोनों खिलाड़ियों को सेंट्रल जोन के स्टार गेंदबाज शिवम मावी ने आउट किया। वेस्ट जोन की ओर से खेल रहे अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर कुमार और हेट पटेल क्रीज पर टिके हुए हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्ट जोन ने लंच ब्रेक तक 31 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए हैं।

सूर्या और सरफराज का बल्ला रहा शांत

सेंट्रल जोन के खिलाफ सूर्यकुमार यादव और सरफराज खान का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सूर्या ने 13 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 7 रन बनाकर आउट हो गए। उनको शिवम मावी ने ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट कराया। वहीं, सरफराज की बात करें तो उन्होंने 12 गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले वापस लौट गए।

टीम को पुजारा ने संभाला

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने वेस्ट जोन टीम को संभाला। पुजारा ने 47 गेंदों का सामना कर 7 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं, हेट पटेल भी 17 गेंदों का सामना कर 5 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

सूर्या और सरफराज का ऐसा है घरेलू क्रिकेट

इंटरनेशनल स्तर पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले सूर्यकुमार का बल्ला घरेलू क्रिकेट का बल्ला नहीं चला। वहीं, उनके घरेलू क्रिकेट के प्रदर्शन की बात करें तो सूर्या का अच्छा प्रदर्शन रहा है। सूर्या ने 80 फर्स्ट क्लास में 5557 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 14 शतक और 28 अर्धशतक जमाए हैं। इसके अलावा 125 लिस्ट-ए में 3287 रन और 258 टी20 में6503 रन बनाए हैं। वहीं, सरफराज ने 37 फर्स्ट क्लास में 3505 रन, जबकि 26 लिस्ट-ए में 469 रन और 88 टी20 में 1124 रन बनाए हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article