गॉल टेस्ट में श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य मिला है। लेकिन इस लक्ष्य को हासिल करने से पहले ही मेजबान टीम को बड़ा झटका लग गया है। मध्यक्रम बल्लेबाज और अनुभवी खिलाड़ी दिनेश चांदीमल चोट के कारण चल रहे मुकाबले से बाहर हो गए हैं। कन्कशन सब्सीट्यूट के तहत चांदीमल की जगह टीम में अनकैप्ड खिलाड़ी पसिंदु सूरियाबंदरा को शामिल किया गया है। चांदीमल को भारत की दूसरी पारी के दौरान बाउंड्री रोकने के प्रयास में चोट लगी। उन्हें दाएं कंधे और गर्दन में चोट लगी। चोट लगने के फौरन बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। शुरुआती क्षणों में उनकी चोट का अंदाजा नहीं था, लेकिन स्कैन करने के बाद यह निर्णय लिया गया कि वह बाकी बचे मुकाबले में टीम से नहीं जुड़ेंगे।
श्रीलंका के लिए झटका
दिनेश चांदीमल भले ही पहली पारी में केवल 4 रन ही बना पाए थे, लेकिन दूसरी पारी में उनके बैटिंग की दरकार मेजबान टीम को थी, क्योंकि पहली पारी में 178 रन से पिछड़ने के बाद उसे दूसरी पारी में 372 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य मिला है। चांदीमल एक अनुभवी बल्लेबाज हैं और एक ऐसी पिच जहां पर मानव सुथार और रवींद्र जडेजा की गेंद टर्न ले रही है वह उपयोगी साबित होते।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- ऋषभ पंत ने बने टेस्ट क्रिकेट के सिक्सर किंग, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
