क्रिकेट

T20 World Cup: श्रीलंका को लगा झटका, युवा तेज गेंदबाज हुआ टूर्नामेंट से बाहर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 07:10 PM IST

Dilshan Madushanka Ruled out: श्रीलंका की क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप में नामीबिया के खिलाफ पहले मैच के आगाज से पहले ही तगड़ा झटका लगा। 22 साल के युवा तेज गेंदबाज दिलशान मधुशंका चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

Image

Dilshan-Madushanka

गिलॉन्ग: श्रीलंकाई क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2022 में रविवार को खेले जाने वाले अपने पहले मुकाबले से पहले तगड़ा झटका लगा है। बांए हाथ के 22 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज दिलशान मधुशंका (Dilshan Madushanka) को चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। मधुशंका की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। इस चोट से वो टूर्नामेंट के आगाज होने से पहले नहीं उबर सके। ऐसे में टीम मैनेजमेंट को उनके बदले अन्य खिलाड़ी को दल में शामिल करने का निर्णय करना पड़ा।

बिनुरा फर्नांडो को मिला है मौका

मधुशंका की जगह टीम में बांए हाथ के अन्य तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो (Binura Fernando) को टी20 विश्व कप के लिए टीम में शामिल किया गया है। श्रीलंकाई टीम में हुए इस बदलाव के बारे में बयान जारी करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बयान में कहा, 'आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप की प्रतियोगिता तकनीकी समिति ने चोटिल तेज गेंदबाज दिलशान मधुशंका की जगह बिनुरा फर्नांडो को श्रीलंकाई टीम में शामिल करने की अनुमति दे दी है।'

श्रीलंका से ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे फर्नांडो

टीम में शामिल किए गए बिनुरा फर्नांडो ने अबतक नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले हैं। फर्नांडो वर्तमान में श्रीलंका में हैं और यात्रा करके ऑस्ट्रेलिया में टीम के साथ जुड़ेंगे। विश्व कप जैसी बड़ी स्पर्धा में किसी खिलाड़ी के स्थान पर दूसरे खिलाड़ी को शामिल करने के लिए प्रतियोगिता की तकनीकी समिति की मंजूरी लेनी होती है।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article