क्रिकेट

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स से इस टीम में जाएंगे भारतीय पेसर शार्दुल ठाकुर- रिपोर्ट

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 14, 2022, 08:07 PM IST

Shardul Thakur trade, Delhi Capitals, KKR, IPL 2023 Retention and release: आईपीएल 2023 से पहले 15 नवंबर तक सभी टीमों को उन खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी है जिनको वे रिलीज या रिटेन करना चाहते हैं। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को दिल्ली कैपिटल्स ट्रेड कर सकती है।

Image

शार्दुल ठाकुर (BCCI/IPL)

IPL 2023 Retention and release of players: आईपीएल 2023 के लिए होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी से पहले बोर्ड नेे सभी टीमों को 15 नवंबर तक का समय दिया है कि वे उन खिलाड़ियों के नाम बताएं जिनको वे रिटेन करना चाहते हैं या रिलीज करना चाहते हैं। इसी कड़ी में तमाम टीमें अपने कदम उठाने लगी है। इसी बीच एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स पिछली नीलामी में भारी रकम में खरीदे गए भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को खुद से अलग करने जा रही है, लेकिन साथ ही उनको एक अन्य टीम केे साथ ट्रेड करने जा रही है।

दिल्ली कैपिटल्स ने पिछली नीलामी में शार्दुल ठाकुर को खरीदने के लिए 10 करोड़ 75 लाख रुपये लुटा दिए थे लेकिन सीजन में उनके औसत प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी ने ठाकुर को खुद से अलग करने का फैसला किया। 'ईएसपीएनक्रिकइंफो' की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेडिंग विंडो के तहत उन्होंने इस खिलाड़ी को अब कोलकाता नाइट राइडर्स से ट्रेड करने का फैसला लिया है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक शार्दुल ठाकुर को लेने के लिए उनकी पुरानी टीम चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स ने ऑफर दिया था लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स की डील के साथ जाने का फैसला लिया है।

वैसे कोलकाता नाइट राइडर्स ट्रेडिंग विंडो का सबसे ज्यादा फायदा उठाती नजर आ रही है। लॉकी फर्ग्यूसन को अपनी टीम में वापस लेने के अलावा उन्होंने अफगानिस्तान के धुआंधार विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को भी गुजरात टाइटंस से अपनी टीम मेंं ट्रेड किया है। आपको बताते चलें कि आगामी नीलामी के लिए हर टीम को अतिरिक्त 5 करोड़ रुपये भी दिए जाएंगे।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article