क्रिकेट

Delhi Capitals Squad 2024: दिल्ली कैपिटल्स IPL 2024 में ऋषभ पंत की कप्तानी में उतरेंगे, देख लीजिए पूरी टीम

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 20, 2024, 07:12 PM IST

IPL 2024, Delhi Capitals (DC) Players List 2024: दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 के लिए एक अलग तेवर के साथ उतरेगी क्योंकि उनका स्टार कप्तान लौट आया है। जी हां, कार दुर्घटना में घायल होने के बाद मैदान से लंबे समय तक बाहर रहने के बाद ऋषभ पंत ना सिर्फ वापसी करेंगे बल्कि दिल्ली के कप्तान भी होंगे इसकी पुष्टि हो चुकी है। अब आपको दिखाते हैं कि कैसी दिखती है दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2024 प्लेयर्स लिस्ट।

Image

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 प्लेयर्स लिस्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2024 के लिए टीम
  • ऋषभ पंत की कप्तानी में खेलेगी दिल्ली की टीम
  • मिशेल स्टार्क जैसे धुरंधर टीम में भरेंगे जान

IPL 2024, Delhi Capitals Players List 2024, DC Squad 2024: शुक्रवार (22 मार्च) से आईपीएल 2024 का धमाल शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट की दस टीमें अपने-अपने खिलाड़ियों के साथ 17वें इंडियन प्रीमियर लीग सीजन में धूम मचाने को तैयार हैं। अब तक एक भी आईपीएल खिताब ना जीत पाने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी एक बार फिर दम लगाने वाली है। अच्छी बात ये है कि उनको उनका नियमित कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) वापस मिल गए हैं, अब वो फिट घोषित हो चुके हैं और वही टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 की नीलामी में पिछले साल 9 खिलाड़ियों को खरीदा था। इन नए खिलाड़ियों की लिस्ट इस प्रकार है- हैरी ब्रूक (4 करोड़ रुपये, लेकिन नाम वापस लिया), ट्रिस्टन स्टब्स (50 लाख रुपये.), रिकी भुई (20 लाख रुपये), कुमार कुशाग्र (7.20 करोड़ रुपये), रसिख डार (20 लाख रुपये), झे रिचर्डसन ( 5 करोड़ रुपये), सुमित कुमार (1 करोड़ रुपये), स्वास्तिक छिकारा (20 लाख रुपये) और शाई होप (75 लाख रुपये)।

आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की पूरी प्लेयर्स लिस्ट (DC Full Players List For IPL 2024)

ऋषभ पंत (कप्तान)

प्रवीण दुबे

डेविड वॉर्नर

विक्की ओस्टवाल

पृथ्वी शॉ

एनरिक नॉर्टजे

अभिषेक पोरेल

कुलदीप यादव

अक्षर पटेल

लुंगी एनगिडी

ललित यादव

खलील अहमद

मिशेल मार्श

इशांत शर्मा

यश ढुल

मुकेश कुमार

जेक फ्रेसर-मैकगर्क

ट्रिस्टन स्टब्स

रिकी भुई

कुमार कुशाग्र

रसिख डार

झे रिचर्डसन

सुमित कुमार

शाई होप

स्वास्तिक छिकारा

इन 5 धुरंधरों पर रहेंगी नजरें

वैसे तो नीलामी के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी 25 सदस्यीय टीम खड़ी कर ली है, लेकिन इस टीम में 5 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन पर सभी की नजरें टिकी होंगी। इस फेहरिस्त में सबसे ऊपर नाम आता है कप्तान ऋषभ पंत का जो लंबे समय बाद मैदान पर लौट रहे हैं। दूसरा नाम है डेविड वॉर्नर का जो पंत की गैरमौजूदगी में कप्तानी संभाल रहे थे, इस समय शानदार लय में हैं और ये उनका अंतिम आईपीएल भी हो सकता है। तीसरा नाम है मिशेल मार्श का जिन्होंने हाल में वनडे विश्व कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अपना जमकर दम दिखाया है।

चौथा नाम है अक्षर पटेल का, भारत का ये धुरंधर ऑलराउंडर को भारतीय पिचों पर कुछ बड़ा करके दिखाना होगा और पांचवां नाम है कुलदीप यादव का जो भारत के लिए पिछले साल सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे और इस समय गजब की फॉर्म में हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article