क्रिकेट

DC vs RCB Match Toss Update: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू

DC vs RCB Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: आईपीएल में आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मुकाबला खेला जाना है। यह मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जो इस सीजन का तीसरा मुकाबला है। पिछला मुकाबला दिल्ली के नाम रहा है।

Image

दिल्ली और बेंगलुरू का मुकाबला (साभार-TNN0

DC vs RCB Aaj ka Toss kaun Jeeta: आईपीएल मे आज आरसीबी की टीम का सामना फॉर्म में चल रही दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। इस मैदान पर इस सीजन का यह तीसरा मुकाबला है। अब तक खेले गए दो मुकाबलों में एक में दिल्ली को हार मिली है जबकि दूसरे मैच में सुपर ओवर में कैपिटल्स को जीत मिली थी। प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली को अगर टॉप दो में फिनिश करना है तो वह यह मुकाबला जीतना चाहेगी। इस सीजन जब दिल्ली चिन्नास्वामी में उतरी थी तो बाजी कैपिटल्स के हाथ लगी थी। अब आरसीबी के पास बदला लेने का मौका है।

क्या कहते हैं अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े

दिल्ली के इस मैदान पर अब तक कुल 92 मुकाबले हुए हैं, जिसमें से 45 मुकाबला पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है जबकि 46 मुकाबला चेज करने वाली टीम के नाम रहा है। एक मुकाबला बिना किसी परिणाम के रहा है। इस मैदान पर दिल्ली की टीम 86 मैच खेली है जिसमें से उसे 38 में जीत और 46 में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

आरसीबी बनाम डीसी टॉस का समय (DC vs RCB Toss Time)

आरसीबी बनाम डीसी के बीच आज के मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होगा।

आरसीबी बनाम डीसी टॉस की जगह (DC vs RCB Toss Venue)

आरसीबी बनाम डीसी के बीच आज का मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

आरसीबी बनाम डीसी आज का टॉस किसने जीता (DC vs RCB Toss Win Today)

आरसीबी बनाम डीसी के बीच आज का मैच के टॉस आरसीबी ने जीता और गेंदबाजी चुनी।

दिल्ली और बेंगलुरू की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन- फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की प्लेइंग इलेवन-विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड, यश दयाल

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article