क्रिकेट

AUS vs OMAN: डेविड वॉर्नर ने एरोन फिंच को पछाड़ा, ऑस्ट्रेलिया के लिए T20 में बनाया महारिकॉर्ड

David Warner creates history: ओमान के खिलाफ खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20ई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने फिंच को पछाड़ दिया है।

Image

डेविड वॉर्नर

Photo : AP

David Warner creates history: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 9वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम की टक्कर ओमान से हो रही है। वेस्टइंडीज के बारबाडोस में आयोजित मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से ओपनिंग करने उतरे डेविड वॉर्नर ने एक बार फिर से अपनी क्लास दिखाई है। वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 में एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।

डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। टी20 वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले वॉर्नर ने अंतिम टूर्नामेंट से पहले एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कर लिया है। दरअसल वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में एरोन फिंच को पछाड़ दिया है।

वॉर्नर ने फिंच को पछाड़ा

डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में खबर लिखे जाने तक 3122 रन बना लिए हैं। इसी के साथ वे ऑस्ट्रेलिया के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वॉर्नर से पहले ये रिकॉर्ड एरोन फिंच के नाम था जिन्होंने 3120 रन बनाए थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ग्लेन मेक्सवेल हैं जिन्होंने 2468 रन बनाए हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article