CSK vs SRH Match Highlights: हैदराबाद के साथ गुजरात टाइटन्स प्लेऑफ में, चेन्नई की उम्मीदें धुंधली
CSK vs SRH Today IPL Match Updates: आईपीएल 2026 में सोमवार (18 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच इस सीजन का 63वां मुकाबला खेला गया। हैदराबाद ने 5 विकेट से मैच जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। हैदराबाद की इस जीत से गुजरात टाइटन्स को भी फायदा हुआ और वह भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गया।
CSK vs SRH Match Highlights: हैदराबाद के साथ गुजरात टाइटन्स प्लेऑफ में, चेन्नई की उम्मीदें धुंधली
181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद तेज शुरुआत की है। हालांकि, मुकेश ने हेड को आउट कर चेन्नई को पहली सफलता दिलाई। अभिषेक ने 26 रन की पारी खेली। हेनरिक क्लासे ने 47 रन की पारी खेली। वहीं, ईशान किशन ने 47 गेंद पर 70 रन की पारी खेली। इन दोनों खिलाड़ियों ने टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। चेन्नई की गेंदबाजी बहुत खराब रही।
मैच का सिक्का ऋतुराज के पक्ष में गिरा। उन्होंने पहले बल्लेबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। कार्तिक शर्मा ने 32 रन, डेवाल्ड ब्रेविस ने 44 रन और शिवम दुबे ने अंत में 26 रन बनाए। संजू सैमसन ने तेज खेलते हुए 27 रन बनाए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने शर्मनाक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। वह 21 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए। पैट कमिंस ने तीन विकेट और हुसैन ने दो विकेट चटकाए।
सीएसके और एसआरएच हेड टू हेड
अगर हम दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड मुकाबले की बात करें तो CSK का पलड़ा साफतौर पर भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल मिलाकर 23 मैच IPL में खेले गए हैं। इस दौरान CSK ने 15 और SRH ने 8 मैच जीते हैं। वहीं चेपॉक के मैदान में भी CSK ने पूरी तरह से डॉमिनेट किया है। यहां छह मैचों में से उन्होंने पांच जीते हैं और केवल एक ही बार SRH उन्हें उनके होम ग्राउंड में हरा पाई है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किश, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन
CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद और जीटी प्लेऑफ में
CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद को लगा बड़ा झटका
15 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर- 137/3
CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: 10 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर- 75/2
CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद को लगा पहला झटका
CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: हैदराबाद को मिला 181 रन का टारगेट
CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: 16 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर- 144-4
CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: 12 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 100/4
CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: 8 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 79/2
CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: उर्विल पटेल हुए क्लीन बोल्ड
CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: चेन्नई ने गंवाया पहला विकेट
CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी जारी
CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन
CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: सीएसके ने जीता टॉस
CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: MSD के खेलने के कितनी संभावना है?
CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: चेपॉक पहुंचे थाला
CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: स्पिनर्स के खिलाफ CSK के मिडिल ऑर्डर का कड़ा इम्तिहान
CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: सीएम विजय देखने आएंगे मैच
CSK vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: क्या आज का मैच खेलेंगे धोनी
यहां पढ़ें पूरी खबर- क्या आज का मैच खेलेंगे एमएस धोनी
