क्रिकेट

CSK vs RCB: चेन्नई के खिलाफ मुकाबले से पहले CSK के पूर्व खिलाड़ी ने दी RCB को चेतावनी

CSK vs RCB: आईपीएल का 8वां मुकाबला चेन्नई और बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड चेपॉक में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले सीएसके के पूर्व खिलाड़ी शेन वॉटसन ने आरसीबी को बड़ी चेतावनी दी है। चेन्नई के खिलाफ मैच में उन्होंने आरसीबी को टीम में बदलाव करने के संकेत दिए हैं।

Image

विराट कोहली और शेन वॉटसन (साभार-X)

CSK vs RCB: आईपीएल का 8वां मुकाबला चेन्नई और बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इस दोनों टीमें अपना-अपना मुकाबला जीत कर यहां पहुंची है। दोनों टीमों के हौसले बुलंद हैं, लेकिन आंकड़े कुछ और ही कहते हैं। 2009 के बाद आरसीबी चेपॉक में चेन्नई के खिलाफ जीत नहीं पाई है। इस मुकाबले से पहले आरसीबी और चेन्नई के लिए खेल चुके शेन वॉटसन ने रजत पाटीदार एंड कंपनी को एक हिदायत दी है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वाटसन ने कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) को शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ अपने दूसरे आईपीएल मैच में चेपक की पिच की जरूरत के अनुसार अपने टीम संयोजन में बदलाव करना होगा। आरसीबी ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर शानदार जीत दर्ज की लेकिन वाटसन का मानना है कि चेन्नई के खिलाफ उन्हें बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

वाटसन ने ‘जियोस्टार’ पर कहा, ‘‘ आरसीबी के लिए चेपक में खेलना एक बड़ी चुनौती होगी, विशेषकर सुपरकिंग्स के पास मौजूद बेहतरीन गेंदबाजों को देखते हुए। सुपरकिंग्स की ताकत का मुकाबला करने के लिए आरसीबी को अपने टीम संयोजन में बदलाव करने की जरूरत होगी। लेकिन कोई गलती नहीं करें - चेपक एक किला है।’’

अपने आईपीएल करियर में सुपरकिंग्स और आरसीबी दोनों के लिए खेलने वाले वाटसन ने चेन्नई के पास बेहतरीन स्पिनरों की मौजूदगी को घरेलू मैदान पर उनके दबदबे का मुख्य कारण बताया। वाटसन ने कहा, ‘‘सुपरकिंग्स का पूरा ढांचा चेन्नई में बेहतरीन प्रदर्शन करने के इर्द-गिर्द बना है। मुंबई इंडियन्स के खिलाफ अपने शुरुआती मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले तीनों स्पिनरों- अश्विन, जडेजा और नूर अहमद, को ही देखें। वे उस सतह पर वाकई बहुत उपयोगी साबित होंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नूर अहमद के सुपरकिंग्स के लिए पहले ही मैच में इतने प्रभावशाली प्रदर्शन से टीम का आत्मविश्वास ही बढ़ेगा क्योंकि उन्हें पता है कि उनके पास विकेट लेने का एक और विकल्प है।’’ राजस्थान रॉयल्स के 2008 के खिताबी अभियान का हिस्सा रहे वाटसन ने कहा कि उनकी पूर्व टीम के पास अच्छे स्पिन विकल्पों की कमी है और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में यह बात सामने आई।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article