क्रिकेट

'चिंता मत करो वो..' रोहित के जबरा फैन को आकाश अंबानी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, वीडियो वायरल

Akash Ambani reply to Rohit Sharma fan: आईपीएल 2024 के लिए आयोजित किए गए ऑक्शन में मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी का रोहित शर्मा के जबरा फैन को दिया गया शानदार जवाब हर तरफ वायरल हो रहा है।

Image

आकाश अंबानी, रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस (फोटो- IPL/BCCI/Twitter)

Akash Ambani reply to Rohit Sharma fan: मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी आईपीएल 2024 नीलामी में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को दुबई में थे। इस ऑक्शन के दौरान बीच में अचानक कार्यक्रम स्थल पर मौजूद मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों में से एक ने चिल्लाया-'रोहित शर्मा को वापस लाओ।'इस पर आकाश अंबानी ने तुरंत रिएक्ट किया और 6 शब्दों में शानदार जवाब दिया जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है।

पिछले 11 सीजन में कप्तान के रूप में पांच खिताब जीतने वाले रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को फ्रेंचाइजी का नया कप्तान नियुक्त करने के फ्रेंचाइजी के फैसले से मुंबई इंडियंस के प्रशंसक खुश नहीं हैं। कई फैंस ने इस घोषणा को सुनकर मुंबई इंडियंस को अनफॉलो करना शुरू कर दिया है। वहीं लोगों के जर्सी जलाते हुए वीडियो भी सामने आए हैं।

आकाश अंबानी ने दिया ये जवाब

नीलामी के दौरान, जब एक ऐसे ही नाराज प्रशंसक ने पीछे से चिल्लाया कि 'रोहित शर्मा को वापस लाओ' तो आकाश ने इसका बढ़िया जवाब देते हुए कहा कि 'चिंता मत करो, वो बैटिंग करेगा।'हालांकि घटना का कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है, लेकिन मंगलवार (19 दिसंबर) को मुंबई इंडियंस के एक्स हैंडल ने इस घटना की पुष्टि की है।

वापसी पर ही कप्तान बने हार्दिक

हार्दिक ने आईपीएल 2015 की नीलामी में 10 लाख रुपये में शामिल होने के बाद 2015 में मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल करियर की शुरुआत की। उन्होंने रोहित के नेतृत्व में चार आईपीएल खिताब जीते। लेकिन 2022 में मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन नहीं किए जाने के बाद वह गुजरात टाइटन्स में शामिल हो गए। हार्दिक को जीटी का कप्तान बनाया गया और अपने पहले सीज़न में ही उन्होंने जीटी को आईपीएल खिताब जिताकर इतिहास रच दिया। इसके बाद 2023 ऑक्शन से ठीक पहले वे दोबारा अपनी मुंबई से जुड़े और उन्हें रोहित की जगह कप्तान भी बना दिया गया।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article