क्रिकेट

Rohit Sharma Performance: रोहित को फॉर्म हासिल करने के लिए करना होगा यह काम, बचपन के कोच ने दिया गुरुमंत्र

Childhood coach Dinesh Lad advises Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनका बल्ला पूरी तरह शांत रहा। खराब फॉर्म के चलते उन्होंने सीरीज का आखिरी मुकाबला भी नहीं खेला। लेकिन अब रोहित के बचपन के कोच दिनेश लाड ने उनको खराब फॉर्म से बाहर निकलने का गुरुमंत्र दिया।

Image

रोहित शर्मा। (फोटो- AP)

Photo : AP

Childhood coach Dinesh Lad advises Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने सुझाव दिया है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अपने खराब प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज को टेस्ट क्रिकेट की तैयारी के लिए कुछ घरेलू मैच खेलने चाहिए।

भारत ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 3-1 से गंवा दी और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में लगातार तीसरी बार जगह बनाने से चूक गया। रोहित, जो अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण सीरीज का पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पांचवें टेस्ट में आराम करने से पहले अगली पांच पारियों में 10 रन से अधिक स्कोर नहीं बना पाए। उन्होंने सीरीज की पांच पारियों में केवल 31 रन बनाए और अपने खराब प्रदर्शन के लिए सार्वजनिक जांच के दायरे में आ गए।

इसके अलावा, पूर्व क्रिकेटरों और मीडिया ने भी उनके नेतृत्व कौशल पर सवाल उठाए, जिससे भारत को लाल गेंद वाले क्रिकेट में आईसीसी मेजर जीतने का मौका गंवाना पड़ा। दिनेश लाड ने बताया कि पिछले साल टी20 विश्व कप जीतने के बाद रोहित की प्राथमिकताएं विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे विश्व कप जीतना थीं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में हार के बाद कोच ने कहा कि रोहित को टेस्ट क्रिकेट खेलने से पहले घरेलू क्रिकेट खेलने पर ध्यान देना चाहिए।

दिनेश लाड ने आईएएनएस से कहा, ''मुझे लगता है कि रोहित के पास केवल दो लक्ष्य हैं - पहला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतना और दूसरा वनडे विश्व कप जीतना। अगर वह चाहते तो उन्हें सभी प्रारूपों (टी20 विश्व कप खिताब के बाद) से संन्यास ले लेना चाहिए था, लेकिन उन्होंने केवल टी20 क्रिकेट से संन्यास लिया। वह अकेले क्रिकेटर नहीं हैं जो रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। उन्हें टेस्ट मैचों की तैयारी के लिए एक या दो घरेलू मैच खेलने चाहिए।''

द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता ने कहा, "टी20 क्रिकेट की वजह से बल्लेबाजों की मानसिकता बदल गई है। वह तकनीकी रूप से मजबूत क्रिकेटर हैं और पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने अच्छे रन बनाए थे। अगर हम जीतते हैं, तो लोग रोहित को सर्वश्रेष्ठ कप्तान कहते हैं, लेकिन जब हम हारते हैं तो लोग कहते हैं कि उन्हें कप्तानी नहीं आती।"

टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष के दौर के बाद रोहित चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट-बॉल चुनौती के लिए तैयार होंगे। भारत 22 जनवरी से शुरू होने वाले पांच टी20 और तीन वनडे मैचों के लिए इंग्लैंड की मेजबानी करेगा।

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article