क्रिकेट

भारत की ना-नुकुर के बीच देशव्यापी दौरे के लिए पाकिस्तान पहुंची आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी

भारतीय क्रिकेट टीम की चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने के लिए पाकिस्तान यात्रा करने से इनकार करने के बाद आईसीसी ने ट्रॉफी दुबई से इस्लामाबाद भेज दी है। जहां कई शहरों से होकर ट्रॉफी गुजरेगी।

Image

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी टूर (साभार ICC)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी को टूर के लिए पाकिस्तान भेज दिया है
  • उत्तरी पाकिस्तान के स्कार्दू से शुरू होगी देशव्यापी यात्रा
  • 16 नवंबर को होगी ट्रॉफी के पाकिस्तान टूर का आगाज़

कराची: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अभी चैंपियंस ट्रॉफी के अंतिम कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है लेकिन उसने 16 नवंबर से शुरू होने वाले देश के दौरे के लिए गुरुवार को ट्रॉफी पाकिस्तान भेजी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक अधिकारी के अनुसार ट्रॉफी का दौरा उत्तरी पाकिस्तान के स्कार्दू से शुरू होगा। अधिकारी ने कहा, 'यह दौरा उन प्रमुख पाकिस्तानी शहरों से होकर गुजरेगा जहां चैंपियंस ट्रॉफी के मैच खेले जाने हैं।'

ट्रॉफी ऐसे समय में पहुंची है जब आईसीसी ने भारत द्वारा टूर्नामेंट के लिए देश की यात्रा करने से इनकार करने के बाद ‘हाइब्रिड मॉडल’ में प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी करने पर पीसीबी से जवाब मांगा है। ट्रॉफी का अनावरण इस महीने की शुरुआत में लाहौर में होना था। लेकिन भारत के आईसीसी को सूचित किए जाने के बाद कि वह अपनी टीम पाकिस्तान नहीं भेजेगा और शहर में धुंध की स्थिति के कारण यह समारोह स्थगित कर दिया गया। लेकिन गुरुवार को आईसीसी अधिकारियों द्वारा ट्रॉफी को आखिरकार दुबई से इस्लामाबाद लाई गई।

यह दौरा 24 नवंबर को समाप्त होगा जो अगले साल 19 फरवरी से नौ मार्च तक होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिये उत्साह पैदा करने के आईसीसी के प्रयास का हिस्सा है। आईसीसी ने अभी तक भारत के पाकिस्तान में खेलने से इनकार करने पर कोई आधिकारिक घोषणा या टिप्पणी नहीं की है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article