क्रिकेट

Champions Trophy 2025, AUS vs ENG Dream11 Prediction: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11 टीम

Champions Trophy 2025, AUS vs ENG Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Australia vs England Match Playing X1: चैम्पियंस ट्रॉफी के चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना इंग्लैंड से होगा। टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह पहला मुकाबला है। इस मुकाबले के आगाज से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम।

Image

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना इंग्लैंड से होगा।

Photo : Times Now Digital

Champions Trophy 2025, AUS vs ENG Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Australia vs England Match Playing X1: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का रोमांच जारी है। टूर्नामेंट के चौथे मुकाबल में दो बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया का सामना दो बार की रनरअप इंग्लैंड से होगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। पैट कमिंस की अनुपस्थिति में स्टीव स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम उतरेगी, जबकि जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड टीम दम दिखाने उतरेगी। यह रोमांचक मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों की नजर टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत करने पर है। टूर्नामेंट में उतरने से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के कई खिलाड़ी चोटिल और व्यक्तिगत कारणों से बाहर हो गए। अब स्टीव स्थिम की कप्तानी पर फैंस की नजर बनी हुई है।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड हेड टू हेड (Australia vs England Head To Head)

आंकड़ों के अनुसार देखें तो इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा काफी मजबूत है। वनडे फॉर्मेट में दोनों टीमों के बीच अभी तक 160 मैच खेले गए हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया को 90 मैचों में, जबकि इंग्लैंड को 65 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच खेले गए तीन मुकाबलों का परिणाम नो रिजल्ट रहा है। इसके अलावा दो मैच का परिणाम टाई रहा है। ऑस्ट्रेलिया टीम को होम ग्राउंड पर 48 मैचों में, अवे वेन्यू पर 35 और न्यूट्रल वेन्यू पर 7 मैचों में जीत मिली है, जबकि इंग्लैंड को घरेलू मैदान पर 38 मैचों में, अवे वेन्यू पर 25 और न्यूट्रल वेन्यू पर 2 मैचों में जीत मिली है।

श्रेणीऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड
कुल मैच160160
जीते हुए मैच9065
नो रिजल्ट33
टाई मैच22
होम ग्राउंड पर जीत4838
अवे वेन्यू पर जीत3525
न्यूट्रल वेन्यू पर जीत72

AUS vs ENG Match, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड

दिनांक: 22 फरवरी 2025

समय: 2 :30 PM

मैदान: गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11 (Australia Probable Playing-11)

स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, सीन एबॉट, नाथन एलिस, एडम जम्पा, स्पेंसर जॉनसन।

इंग्लैंड की प्लेइंग-11 (England Playing-11)

जोस बटलर (कप्तान), फिल साल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ड्रीम-11 भविष्यवाणी (AUS vs ENG Match Dream11 Team-1)

विकेटकीपर: जोस बटलर, फिल सॉल्ट।

बल्लेबाज: स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, बेन डकेट।

ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, जो रूट, मैथ्यू शॉर्ट।

गेंदबाज: आदिल राशिद, एडम जम्पा, ब्रायडन कार्स।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड कप्तान और उप कप्तान (AUS vs ENG Match Captain and Vice Captain)

कप्तान: जोस बटलर।

उप-कप्तान: ट्रेविस हेड।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ड्रीम-11 भविष्यवाणी (AUS vs ENG Match Dream11 Team-2)

विकेटकीपर: जोस बटलर।

बल्लेबाज: स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, बेन डकेट।

ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, जो रूट, मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन।

गेंदबाज: आदिल राशिद, एडम जम्पा, सीन एबॉट।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड कप्तान और उप कप्तान (AUS vs ENG Match Captain and Vice Captain)

कप्तान: ट्रेविस हेड।

उप-कप्तान: जो रूट।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ड्रीम-11 भविष्यवाणी (AUS vs ENG Match Dream11 Team-3)

विकेटकीपर: जोस बटलर, फिल सॉल्ट।

बल्लेबाज: स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, बेन डकेट, हैरी ब्रूक।

ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, जो रूट, लियाम लिविंगस्टोन।

गेंदबाज: आदिल राशिद, एडम जम्पा।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड कप्तान और उप कप्तान (AUS vs ENG Match Captain and Vice Captain)

कप्तान: जो रूट।

उप-कप्तान: स्टीव स्मिथ।

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड (Australia Squad)

स्टीव स्मिथ (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, ट्रेविस हेड, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, सीन एबॉट, बेन ड्वार्शिस, एडम जाम्पा, तनवीर संघा, नाथन एलिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी।

इंग्लैंड का स्कॉड (England Squad)

फिलिप सॉल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, जेमी ओवरटन, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, गस एटकिंसन।

(*Disclaimer: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबले की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article