क्रिकेट

T20 WC 2024: क्या भारत की प्लेइंग 11 में हार्दिक को रिप्लेस कर सकते हैं शिवम दुबे? अश्विन ने दिया सटीक जवाब

can shivam dube replace hardik pandya: शीर्ष भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर की गई एक विशेष टिप्पणी के साथ शिवम दुबे बनाम हार्दिक पंड्या और टी20 विश्व कप में सिलेक्शन को लेकर चल रही बहस को सुलझा लिया है।

Image

हार्दिक पांड्या शिवम दुबे (फोटो- AP/ICC)

can shivam dube replace hardik pandya: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली गई टी20 सीरीज में धाकड़ ऑलराउंडर शिवम दुबे ने अपने प्रदर्शन से सभी को इंप्रेस किया था। दुबे ने लगातार मैचों में अर्द्धशतक बनाकर भारत को द्विपक्षीय श्रृंखला 3-0 से जीतने में मदद की। सिर्फ दो विकेट लेने के बावजूद वह गेंद से प्रभावशाली रहे। ऐसे में इसके बाद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में खिलाने की मांग उठने लग गई। कई फैंस का ये भी मानना था कि वे हार्दिक को रिप्लेस कर सकते हैं। इस पर रविचंद्रन अश्विन ने सटीक जवाब दिया है।

अश्विन को लगता है कि दुबे वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप में अंतर पैदा कर सकते हैं, जहां हालात चेपॉक के समान हैं।जब से दुबे ने अफगानिस्तान के खिलाफ दो मैचों में दो अर्धशतक बनाए, तब से कई लोगों के बीच यह राय उठी कि उन्हें भारत की टी20 विश्व कप टीम में पंड्या की जगह लेनी चाहिए, अब जबकि रोहित शर्मा कप्तानी के लिए उपलब्ध हैं और पंड्या पिछले तीन महीनों से चोटिल हैं।

हार्दिक एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी लेकिन..

अश्विन ने अपने यू ट्यूब चैनल पर कहा है कि "हार्दिक पंड्या इस भारतीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं। हालांकि, शिवम दुबे का उद्भव... ठीक उसी तरह जैसे हम युगों को ईसा से पहले और ईसा के बाद में विभाजित करते हैं, हम उनके करियर को 'सीएसके से पहले' और 'सीएसके के बाद' में विभाजित कर सकते हैं।'

शिवम दुबे युवराज की दिलाते हैं याद- अश्विन

अश्विन ने दुबे को उनके कद और पहुंच के कारण युवराज सिंह का लाइट वर्जन करार दिया। उन्होंन कहा कि "मैं गर्व से उन्हें 'युवराज सिंह लाइट' पैकेज कह सकता हूं। युवराज सिंह के बारे में बहुत सारे तथ्य हैं जो मैं उनके खेल में देख सकता हूं - उतार-चढ़ाव, ऊंचाई और पहुंच। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि वह युवराज सिंह की तरह हैं, बस यह कहते हुए कि वह मुझे उनकी बहुत याद दिलाता है।'

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article