क्रिकेट

NZ vs AUS: कैमरन ग्रीन-जोश हेजलवुड की जोड़ी ने रचा इतिहास, तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 1, 2024, 12:31 PM IST

Highest 10 Wicket Partnership for Australia Against New Zealand: कैमरन ग्रीन और जोश हेजलवुड की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन दसवें विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी करके नया कंदारू रिकॉर्ड कायम किया है।

Image

कैमरन ग्रीन और जोस हेजलवुड

Photo : AP

वेलिंगटन: ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज कैमरन ग्रीन और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रच दिया। दोनों ने दसवें विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की और मुश्किल से टीम को उबारते हुए 267 रन पर 9 विकेट से 363 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया। कैमरन ग्रीन 174 रन बनाकर नाबाद पवेलियन वापस लौटे। वहीं जोश हेजलवुड ने 22 (62) रन की शानदार पारी खेली और वो ऑस्ट्रेलिया के आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे।

NZ vs AUS: न्यूजीलैंड के खिलाफ दसवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

दसवें विकेट के लिए 188 गेंद में 116 रन की साझेदारी करके ग्रीन-हेजलवुड की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दसवें विकेट के लिए साझेदारी का नया ऑस्ट्रेलियाई रिकॉर्ड कायम किया। इस साझेदारी में जोस हेजलवुड ने 22 (62) रन का और बाकी 83(126) रन का योगदान कैमरन ग्रीन ने दिया। ग्रीन 174 रन बनाकर नाबाद रहे उन्होंने अपनी पारी के दौरान 23 चौके और 5 छक्के जड़े।

तोड़ा गेलेस्पी-मैक्ग्रा का 20 साल पुराना रिकॉर्ड

ग्रीन-हेजलवुड के बीच हुई साझेदारी ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में दसवें विकेट के लिए हई चौथी और न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 10वें विकेट के लिए इससे पहले सबसे बड़ी ऑस्ट्रेलियाई साझेदारी का रिकॉर्ड जेसन गेलेस्पी और ग्लेन मैक्ग्रा की जोड़ी के नाम दर्ज था। दोनों ने साल 2004 में ब्रिस्बेन टेस्ट में आखिरी विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी की थी। इस लिहाज से ग्रीन हेजलवुड ने दसवें विकेट के लिए कीवी टीम के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी का 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया

एगर-ह्यूज के बीच हुई थी 163 रन की साझेदारी

ऑस्ट्रेलिया के लिए 10वें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड एश्टन एगर और दिवंगत फिल ह्यूज की जोड़ी के नाम दर्ज है। दोनों ने साल 2013 में नॉटिंघम में 163 रन की साझेदारी की थी। जो कि आज भी रिकॉर्ड है। इसके बाद दूसरे स्थान पर मेली-टेलर की जोड़ी है जिसने 1924 में 127 रन की साझेदारी की थी। वहीं तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी आर्मस्ट्रांग-डफ की जोड़ी ने 1902 में 120 रन की साझेदारी दसवें विकेट के लिए की थी।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article