क्रिकेट

कोलकाता हाईकोर्ट से मोहम्मद शमी को झटका, हर महीने 4 लाख देने का आदेश

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने एक आदेश में उन्हें हर महीने पत्नी और बच्चे को मेंटेनेंस के रुप में 4 लाख रुपये देने का आदेश दिया है।

Image

मोहम्मद शमी (साभार-X)

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को कोलकाता हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दरअसल हाइकोर्ट मोहम्मद शमी को हसीन जहां और बेटी आयरा के लिए हर महीने 4 लाख रुपये गुजारी भत्ता देने का आदेश दिया है। इसके तहत हसीन जहां को हर महीने 1.5 लाख रुपये जबकि बेटी आयरा के लिए हर महीने 2.5 लाख रुपये देने की बात कही गई है। हालांकि, जस्टिस अजय मुखर्जी ने आदेश में यह भी कहा गया है कि शमी चाहे तो स्वेच्छा से अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए अतिरिक्त राशि भी दे सकते हैं।

यह फैसला साल 2018 में दिए गए उस आदेश के खिलाफ आया है जिसमें शमी को हर महीने हसीन जहां को 50,000 रुपये और उनकी बेटी के खर्चों के लिए अतिरिक्त 80,000 रुपये देने का निर्देश दिया गया था। उस वक्त, जहां ने कुल 10 लाख रुपये की मांग की थी। लेकिन निचली अदालत ने उनकी यह याचिका खारिज कर दी थी।

हसीन जहां ने अपनी दलील में ज्यादा पैसे की मांग की थी। उन्होंने शमी के इनकम टैक्स रिटर्न का हवाला देते हुए कहा था कि शमी की सालाना आय 7.19 करोड़ और हर महीने करीब 60 लाख रुपये है। उन्होंने यह भी दावा किया था कि उनका और उनकी बेटी का मिलाकर हर महीने कुल खर्च 6 लाख रुपये हो जाता है।आदेश में कहा गया है कि यह राशि सात साल पहले की तारीख से वसूल की जाएगी। निचली अदालत को आदेश दिया गया है कि वह इस मामले का निपटारा छह महीने के भीतर कर दे। यह मामला 'घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण' अधिनियम के तहत दायर किया गया था।

हाल ही में मोहम्मद शमी ने अपनी बेटी आयरा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर इमोशनल पोस्ट लिखा था, जिसमें उन्होंने जानकारी दी थी कि वह लंबे वक्त बाद अपनी बेटी से मिल रहे हैं। हालांकि, बाद में इसी पोस्ट को लेकर हसीन जहां ने भी प्रतिक्रिया दी थी और इसे शमी का एक और नाटक करार देते हुए कहा था कि उसे बेटी की कोई परवाह नहीं है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!