क्रिकेट

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बंगाल की टीम का ऐलान, टीम इंडिया के दो धाकड़ तेज गेंदबाज हुए टीम में शामिल

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और आकाशदीप को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिये बंगाल की टीम में शामिल किया गया है। जानिए किसके हाथ में आई टीम की कमान?

Image

मोहम्मद शमी (फोटो स्टोरी CAB)

कोलकाता: रणजी ट्रॉफी के पहले चरण में चार मैचों में 20 विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिये बंगाल की टीम में शामिल किया गया है। पैर की चोट से उबरकर फिट हुए शमी ने इस सत्र में बंगाल के लिये चार रणजी मैच खेले। पहले दो मैचों में उनके 15 विकेट की मदद से बंगाल ने उत्तराखंड और गुजरात को हराया। अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी वाली टीम में शमी के साथ तेज गेंदबाज आकाश दीप को भी जगह दी गई है।

टीम इंडिया में वापसी के लिए बेताब हैं शमी

शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सफेद गेंद की श्रृंखला और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला के लिये टीम में जगह नहीं मिली। यह तेज गेंदबाज हालांकि वापसी को बेताब है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी के दौरान कहा था,'मैं फिट रहकर भारतीय टीम में चयन के लिये उपलब्ध रहना चाहता हूं। अपनी फिटनेस पर चयनकर्ताओं को अपडेट करना मेरा काम नहीं है।' बंगाल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के पहले मैच में 26 नवंबर को हैदराबाद में बड़ौदा से खेलेगा।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बंगाल टीम :

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), सुदीप घरामी, अभिषेक पोरेल, शाकिर हबीब गांधी, युवराज केसवानी, प्रियांशु श्रीवास्तव, शाहबाज अहमद, प्रदीप्ता प्रामाणिक, रितिक चटर्जी , करण लाल , सक्षम चौधरी, मोहम्मद शमी, आकाश दीप, सायन घोष, कनिष्क सेठ, युधजीत गुहा, श्रेयन चक्रवर्ती ।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article