क्रिकेट

खिलाड़ियों का साथ देना चाहिए, बेन स्टोक्स नाईटक्लब विवाद में समर्थन में उतरे मैकुलम

इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मैकुलम ने बेन स्टोक्स का समर्थन किया है। नाईटक्लब विवाद के चलते बेन स्टोक्स को दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है। लॉर्ड्स में पहले टेस्ट में इंग्लैंड की जीत के बाद रात को बाहर घूमने जाने को लेकर उनकी जांच चल रही है।

Image

ब्रैंडन मैकुलम (साभार-X)

इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा कि बेन स्टोक्स द्वारा टीम के नियमों को तोड़ने पर उन्हें पहले हैरानी और गुस्सा आया था लेकिन नाइट क्लब की घटना के बाद अब उन्हें ’चिंता’ हो रही है जिसने उनके कप्तान के टेस्ट भविष्य को खतरे में डाल दिया है। स्टोक्स और उनके साथी खिलाड़ी गस एटकिंसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए पिछले हफ्ते टीम से बाहर कर दिया गया था। लॉर्ड्स में पहले टेस्ट में इंग्लैंड की जीत के बाद रात को बाहर घूमने जाने को लेकर उनकी जांच चल रही है।

उस रात एक नाइट क्लब में इंग्लैंड के सुरक्षा स्टाफ के एक सदस्य को इंग्लैंड के क्लब सारासेन्स के एक रग्बी खिलाड़ी ने कथित तौर पर मारा था। स्टोक्स भी वहां मौजूद थे। इस घटना ने मैकुलम और स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टेस्ट टीम के पेशेवरपन और संस्कृति पर और सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले एशेज दौरे में टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद खिलाड़ियों और स्टाफ पर आधी रात का कर्फ्यू लगाया गया था। मैकुलम ने सोमवार को पहली बार इस घटना पर सार्वजनिक रूप से बात की और कहा कि उनकी प्राथमिकता अब स्टोक्स का ख्याल रखना है, ना कि यह तय करना कि उन्हें क्या सजा दी जाए।

मैकुलम ने कहा, ’’बात यह है कि हम इन खिलाड़ियों का साथ कैसे दें, साथ ही इस बात को भी नहीं भूलें कि वे उन मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं जो हमने खुद के लिए तय किए हैं।’’ उन्होंने कहा, ’’आप इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते। लेकिन साथ ही हम समय आने पर और एक प्रक्रिया के जरिए इस मामले को देखेंगे। लेकिन मेरे लिए सबसे अहम बात यह है कि हम अगले चरण में इन खिलाड़ियों का और खासकर बेन का साथ कैसे दें। और मेरा ध्यान इसी पर है - मुझे उनकी चिंता है।’’

स्टोक्स और एटकिंसन के उपलब्ध नहीं होने और ओली रोबिन्सन के चोटिल होने के कारण इंग्लैंड को ओवल में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए टीम में बदलाव करने पड़े। हैं। इन बदलावों में तेज गेंदबाज सोनी बेकर और मध्य क्रम के बल्लेबाज जोर्डन कॉक्स को टेस्ट पदार्पण का मौका देना शामिल है। दो अन्य बदलावों में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और मैथ्यू फिशर को टीम में शामिल किया गया है जबकि ऑफ स्पिनर शोएब बशीर को बाहर कर दिया गया है। नियमित कप्तान स्टोक्स की अनुपस्थिति में जो रूट टीम की कमान संभालेंगे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article