England Playing XI: बुधवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। नाइटक्लब विवाद के बाद इस टीम में पहले से ही बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन का जाना तय था। लेकिन प्लेइंग इलेवन में उन दोनों के अलावा भी दो खिलाड़ियों को बाहर किया गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने दो ऐसे खिलाड़ी, जॉर्डन कॉक्स और सन्नी बेकर को शामिल किया है जो डेब्यू करेंगे। स्टोक्स की अनुपस्थिति में, जो रूट अंतरिम कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व करेंगे। लॉर्ड्स में 115 रनों से जीत हासिल करने वाली टीम में कुल चार बदलाव किए गए हैं।
इन दोनों के अलावा मैट फिशर साल 2022 के बाद वापसी के लिए तैयार हैं। उन्होंने 4 साल पहले वेस्टइंडीज दौरे पर अपना डेब्यू किया था। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की भी वापसी हुई है, जो आईपीएल खेलने के बाद रेड बॉल क्रिकेट में उतरेंगे।
क्यों हुए टीम में चार बदलाव
नाईटक्लब विवाद के चलते बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन का बाहर जाना तय था। इसके अलावा मेजबान टीम को कुछ और बदलाव करने पड़े हैं। तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन प्रैक्टिस के दौरान घुटने में चोट लगने के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। वहीं, स्पिनर शोएब बशीर को भी टीम से बाहर रखा गया है क्योंकि लॉर्ड्स की परिस्थितियों को देखते हुए उनकी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी की ज्यादा जरूरत नहीं होगी।
इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने सोमवार को कहा, "जेम्स रेव हमारी टीम में बैकअप बल्लेबाज थे, लेकिन यह मुख्य रूप से उन्हें टॉप-6 में बल्लेबाजी करने के रोल में रखा गया था। जॉर्डन कॉक्स जाहिर तौर पर आईपीएल में थे। हम उन्हें वापस आते देखना चाहते थे और यह देखना चाहते थे कि वह क्या कर सकते हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड ने अपनी टीम की घोषणा अभी नहीं की।
दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI: 1 एमिलियो गे, 2 बेन डकेट, 3 जैकब बेथेल, 4 जो रूट (कप्तान), 5 हैरी ब्रूक, 6 जेमी स्मिथ (विकेटकीपर)*, 7 जॉर्डन कॉक्स, 8 जोफ्रा आर्चर, 9 जोश टोंग, 10 मैट फिशर, 11 सन्नी बेकर।
