भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे मैच का वेन्यू शिफ्ट कर दिया गया है। पहले यह मैच धर्मशाला में खेला जाना था, लेकिन अब इस मैच का वेन्यू बदलकर इंदौर कर दिया गया है। बीसीसीआई ने नए वेन्यू को लेकर प्रेस रिलीज जारी किया है।
बीसीसीआई ने दी जानकारी
बीसीसीआई ने ट्वीट कर इस खबर पर मुहर लगा दी कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट का वेन्यू, जो पहले हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में 1 से 5 मार्च के बीच खेला जाना था, वह अब होलकर स्टेडियम इंदौर शिफ्ट कर दिया गया है। इसके पीछे बीसीसीआई ने पिच का तैयार न होना बताया है। बीसीसीआई ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा है 'मौसम के कारण पिच की आउटफ़ील्ड में पर्याप्त घास घनत्व नहीं है और इसे पूरी तरह से विकसित होने में कुछ समय लग सकता है।
2017 में हुआ था आखिरी टेस्ट
धर्मशाला में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस मैदान पर आखिरी टेस्ट 2017 में खेला गया था। वह टेस्ट इस मैदान पर खेला गया एकमात्र टेस्ट है। हालांकि, उसके बाद यहां कई वनडे और टी20 मैच खेले गए हैं।
बचे हुए तीन मैच का शेड्यूल
17-21 फरवरी, दूसरा टेस्ट अरुण जेटली स्टेडियम1-5 मार्च, तीसरा टेस्ट- होलकर स्टेडियम इंदौर (बदला हुआ वेन्यू)
9-13 मार्च- चौथा टेस्ट- अहमदाबाद
