क्रिकेट

IND vs NAM T20 Date And Time: भारत का अगला मैच कब है, T20 वर्ल्ड कप में इंडिया का दूसरा मुकाबला, जानिए तारीख और समय

India Vs Namibia T20 (भारत का अगला मैच कब है) Ind Vs Nam T20 World Cup 2026 Match Date, Time: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के पहले मैच में भारत ने यूएसए के खिलाफ जीत दर्ज करके अपने अभियान का जोरदार आगाज किया है। अब भारत का अगला मैच किस टीम से है और अगला मैच कब खेला जाएगा, यहां जानिए।

Image

टी20 विश्व कप 2026, भारत का अगला मैच कब है

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2026
  • भारत ने यूएसए को हराकार जीत से आगाज किया
  • अब भारत का अगला मैच कब और किससे होगा

India Next Match In T20 World Cup (IND vs NAM T20I): भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का अपना पहला संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के खिलाफ खेला और इस मैच में मजबूत भारतीय टीम ने यूएसए के खिलाफ वडोदरा के मैदान पर जोरदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में अपनी जीत का खाता खोल लिया है। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की अगुवाई वाली भारतीय टी20 टीम ने ग्रुप चरण का पहला मैच तो जीत लिया है, अब अगले मैच की बारी है।

टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रईय सीरीज में 4-1 से जीत दर्ज करते हुए अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। सभी भारतीय बल्लेबाज लय में आ गए थे। तिलक वर्मा की भी टीम में वापसी हुई तो ईशान किशन को ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई। भारत ने अमेरिका के खिलाफ बेहतरीन जीत हासिल की और टूर्नामेंट में जीत से शुरुआत कर ली। अब भारत अगले मैच में अपने अंकों को डबल करने उतरेगा। तो आइए जानते हैं कि भारत का अगला मैच कब और किससे हैं।

भारत का अगला मैच कब है? (When Is Next Match Of India)

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत का अगला मैच टूर्नामेंट का 18वां मुकाबला होगा। ये मैच 12 फरवरी (गुरुवार) को खेला जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में किस टीम से है भारत का अगला मैच? (Which Team Will Face India In Next Match)

विजयी आगाज करने वाली भारतीय टी20 टीम का टी20 विश्व कप 2026 में अगला मैच अफ्रीकी देश नामीबिया से होने जा रहा है।

कहां खेला जाएगा भारत बनाम नामीबिया टी20 विश्व कप मैच? (Where Is India vs Namibia T20 World Cup Match)

मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम और मेहमान नामीबीया क्रिकेट टीम के बीच होने वाला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच दिल्ली के अरुण जेटल स्टेडियम में खेला जाना है। अरुण जेटली स्टेडियम पर भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है।

किस समय खेला जाएगा भारत का अगला मैच? (IND vs NAM T20 Match Time)

इंडिया का अगला मैच 'टी20 विश्व कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ 12 फरवरी 2026 को शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। टॉस मैच से आधे घंटे पहले होगा।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article