क्रिकेट

ENG vs NZ: इंग्लैंड की टीम लगा बड़ा झटका, धाकड़ खिलाड़ी कम से कम तीन महीने के लिए क्रिकेट से रहेंगे दूर

ENG vs NZ Test, Ben Stokes Injury Updates: इंग्लिश टीम को बड़ा झटका लगा लगा है। टीम के कप्तान बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड दौरे पर चोटिल हो गए थे। वे चोटिल होने के कारण कम से कम तीन महीने के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे। स्टोक्स हैमिल्टन में तीसरे टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे।

Image

बेग स्टोक्स। (फोटो- AP)

Photo : AP

ENG vs NZ Test, Ben Stokes Injury Updates: इंग्लैंड के टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड दौरे पर हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण कम से कम तीन महीने के लिए क्रिकेट से बाहर हो गए हैं। इस तरह स्टोक्स के चोटों से ग्रस्त करियर में एक और झटका आया है। स्टोक्स हैमिल्टन में तीसरे टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे, और दौरे के बाद के आकलन ने इसकी गंभीरता की पुष्टि की थी।

33 वर्षीय स्टोक्स जनवरी में सर्जरी कराएंगे, हालांकि उम्मीद है कि इससे उनके टेस्ट करियर पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि टीम मई के अंत तक रेड-बॉल क्रिकेट नहीं खेलेगी। स्टोक्स को पहले ही फरवरी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड की वनडे टीम से बाहर कर दिया गया था लगातार चोट से पहले स्टोक्स क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े ऑलराउंडर में से एक माने जाते थे। बाद में उनकी गेंदबाजी पर चोट का काफी असर पड़ा। इस समय स्टोक्स बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों तौर पर निरंतर योगदान देने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

स्टोक्स ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर सोमवार रात को पोस्ट किया, "कुछ और बाधाओं को पार करना है ... चलो फिर "मेरे पास इस टैंक में बहुत कुछ बचा है और मेरी टीम और इस जर्सी के लिए बहुत अधिक खून, पसीना और आंसू बहाने हैं।"

ज्ञात हो कि यह 2024 की दूसरी छमाही में स्टोक्स की दूसरी हैमस्ट्रिंग चोट है, इंग्लैंड की हंड्रेड प्रतियोगिता में खेलते समय भी उन्हें बाहर ले जाया गया था। इस चोट ने उन्हें श्रीलंका की घरेलू टेस्ट सीरीज और पाकिस्तान के दौरे पर पहले टेस्ट से बाहर कर दिया था।

इंग्लैंड 2023-2025 साइकिल के लिए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप तालिका में छठे स्थान पर है, 22 टेस्ट मैचों में संभावित अंकों का 43.18% हासिल कर रहा है। इसका मतलब है कि बैजबॉल क्रिकेट का अगुवा इंग्लैंड एक बार फिर लॉर्ड्स में फाइनल तक नहीं पहुंच पा रहा है। इस रेस में फिलहाल दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच फाइनल मैच खेलने की रेस है।

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article